आज देशभर में तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा हैं हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार,हरतालिका तीज का बहुत गहरा महत्व है। इस बार भोजपुरी में तीज को महोत्सव के रूप में मनाने का फैसला किया है। इसमें रानी चटर्जी, गार्गी पंडित, ग्लोरी मोहन्ता, कनक पांडेय, निधि झा और राकेश मिश्रा जैसे लोकप्रिय कलाकारों की एक से एक प्रस्तुति होगी।
इसे भी पढ़े: एक बार फिर घूम मचाने को तैयार हैं, पवन-चांदनी सिंह की जोड़ी
भोजपुरी की सबसे चर्चित टीवी चैनल बिग गंगा इस मौके को खास बनाने के लिए आज शाम साढ़े 7 बजे कार्यक्रम का प्रसारण करेगी। ये जानकारी शो के प्रोड्यूसर राहुल कपूर ने दी और तीज के स्पेशल इस शो फेथ इन कारपोरेट कंपनी ने बनाया है। शो को अरशद खान ने डायरेक्ट किया है।
इसे भी पढ़े: ‘शेर सिंह’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट … देखे पवन सिंह का नया अवतार
इस दौरान राहुल कपूर ने बताया की बिग गंगा भोजपुरी में सबसे अधिक देखा जाना वाला चैनल है। साथ ही यह चैनल दर्शकों के हर ओकेजेन को खास बनाने के लिए विभिन्न तरसागर में डूबा देना, जो दिन भर बिना पानी पीये इस कठिन व्रत को करती हैं।
हर बार तरह इस बार भी राहुल कपूर तीज महोत्सव के मौके पर एक रंग – बिरंगा कार्यक्रम तीज व्रतियों के लिए लेकर आये हैं। इस कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकार एक से एक गानों पर भव्य प्रस्तुति देंगी और अपने – अपने होली के गीत से दर्शको को झूमने पर मजबूर कर देंगे।