भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और संभावना सेठ एक बार फिर जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते नज़र आने वाले हैं। जी हां पवन की अपकमिंग फिल्म शेर सिंह में हाल में संभावना सेठ ने पवन के साथ मुंबई के चांदिवली स्टूडियो में एक गाने की शूटिंग की हैं। जिसमे दर्शको को एक नया आइटम सांग देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़े: अनिल कपूर के बाद अब प्रदीप पांडेय बनेंगे ‘नायक’
शेर सिंह’ में पवन सिंह और संभावना सेठ के गाने को दर्शक बहुत पसंद करनेवाले है।संभावना को पता है कि कैसे लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया जाता है। इस गाने को लेकर संभावना काफी भी उत्साहित हैं। यानी संभावना दुबे ने पवन सिंह के साथ एक जबरदस्त गाना फिल्माया हैं।इस गाने के बारे में कहे तो ये गाना ऐसा होगा जो रिलीज होते ही हो तो ही धमाल मचाएगा।
यह भी पढ़े: अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया भोजपुरी का सबसे महंगा गाना, बजट सुनकर उड़ जाएंगे होश
इस गाने के माध्यम से अदाकारा संभावना सेठ एक नये अंदाज़ में अपने फैन्स व सिनेप्रेमियों के बीच मे प्रकट होने वाली हैं।फ़िल्म में निधि झा का तड़कता फड़कता परफॉर्मेंस दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा।पवन सिंह और संभावना सेठ की जोड़ी ने दर्शको से बड़ी मात्रा में प्यार बटोरा हैं।
राय मोशन पिक्चर कृत और शशांक राय प्रस्तुत फिल्म ‘शेर सिंह’ की कहानी लीक से हटकर है, इसलिए इसमें दर्शकों को खूब मजा आने वाला है। लव ट्रायएंगल वाली इस फ़िल्म की शूटिंग जोधपुर के उन लोकेशन पर हुई है, जहां पहले कई सुपर हिट हिंदी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। यह फिल्म इस दशहरे सिनेमाघरों में होगी।