Tuesday, April 30, 2024
HomeGossipखेसारीलाल को मिला बेस्ट एक्टर तो काजल राघवानी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस...

खेसारीलाल को मिला बेस्ट एक्टर तो काजल राघवानी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

Khesari Lal Yadav got Best Actor, Kajal Raghavani got Best Actress Award
कोलकता में शनिवार की रात स्क्रीन एंड स्टेज सिने भोजपुरी अवॉर्ड शो 2018′ का आयोजन किया गया था।भोजपुरी एक्टर खेसारीलाल यादव को को बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। जबकि काजल राघवानी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। जहां भोजपुरी फिल्म जगत के तमाम मशहूर कलाकार मौजूद रहे और शो में कई दिग्गज कलाकारों ने अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया।

अभी पढ़े: निरहुआ हिंदुस्तानी के तीसरे पार्ट की शूटिंग समाप्त, जल्द जारी होंगे पोस्टर्स

दिनेशलाल यादव, खेसारीलाल यादव, मनोज तिवारी, रवि किशन पवन सिंह सहित कई कलाकारों ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्‍टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं। बता दे एक बाद एक शानदार प्रस्तुति ने सभी दर्शको का मनोरंजन किया। आम्रपाली दुबे ने अपने बेस्ट परफॉर्म से प्रभाव छोड़ा हैं तो वही आम्रपाली दुबे को बेस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस का अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अभी पढ़े: स्क्रीन एंड स्टेज भोजपुरी सिने अवार्ड की तैयार में जुटे निरहुआ और आम्रपाली, वीडियो हुआ वायरल

खेसारी लाल यादव को ये अवार्ड मनोज तिवारी ने दिया। सूत्रों की माने तो अवार्ड लेते समय खेसारी की आंखें नम हो गई। खेसारी लाल यादव को ये अवार्ड भोजपुरी फिल्म मेहंदी लगाकर रखना में बेहतर किरदार निभाने को लेकर दिया गया हैं साथ ही इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का भी अवार्ड दिया गया। 2017 में रिलीज हुई फिल्म मेहंदी लगाकर रखना को दर्शको ने भरपूर प्यार दिया हैं।

#Thanks To All My Audience &Screen_Satge Team #best_actor_award????

A post shared by Khesari Lal (@khesari_yadav) on


इस साल के बेस्ट भोजपुरी अवार्ड :-
बेस्ट एक्टर – खेसारी लाल यादव ( फ़िल्म – मेंहदी लगाके रखना ) ,
बेस्ट एक्ट्रेस – काजल राघवानी ( फ़िल्म – मेंहदी लगाके रखना)
बेस्ट फ़िल्म – मेंहदी लगाके रखना
बेस्ट पॉपुलर एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ ( फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2)
बेस्ट पापुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ( फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2)
बेस्ट क्रिटिक फ़िल्म -निरहुआ हिंदुस्तानी 2
बेस्ट विलेन सुशील सिंह ( फ़िल्म सिपाही)
बेस्ट सिंगर फीमेल – कल्पना
बेस्ट सिंगर मेल – आलोक कुमार
बेस्ट डायरेक्टर -मंजुल ठाकुर, ( फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2)
बेस्ट पॉपुलर डायरेक्टर – राजकुमार पांडे
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर -रजनीश मिश्रा ( फ़िल्म मेंहदी लगाके रखना)
बेस्ट एक्टर इन निगेटिव कॉमिक शेड संजय पांडे ( निरहुआ हिंदुस्तानी 2)
बेस्ट स्टोरी – रजनीश मिश्रा ( मेहन्दी लगा के रखना )
बेस्ट स्क्रीनप्ले- मंजुल ठाकुर , अरविंद तिवारी , गौतम सिन्हा ( निरहुआ हिंदुस्तानी 2)
बेस्ट डायलाग – अरविंद तिवारी, गौतम सिन्हा
बेस्ट म्यूजिक – मधुकर आनंद
बेस्ट लिरिक्स – आजाद सिंह
बेस्ट सिनेमेटोग्राफर – आर आर प्रिन्स ( काशी अमरनाथ )
बेस्ट कोरियोग्राफर – राम देवन ,
बेस्ट आर्ट डायरेक्टर अंजनी तिवारी
बेस्ट फाइट मास्टर – अंडलीब पठान ( जिगर )
बेस्ट प्रोड्यूसर एंड डिस्ट्रीब्यूटर -अभय सिन्हा ।
बेस्ट एक्टर कॉमेडी – मनोज टाईगर ( सिपाही )
बेस्ट कॉमेडी पापुलर – संतोष श्रीवास्तव
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवधेश मिश्रा( फ़िल्म मेहदी लगाके रखना)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस पूनम दुबे ( फ़िल्म रंगदारी टेक्स )
डेब्यू एक्ट्रेस काजल यादव ( मोहब्बत )
बेस्ट डेब्यू एक्टर – आकाश सिंह यादव ( तेरे जैसा यार कहाँ )
बेस्ट डेब्यू प्रोड्यूसर – विवेक रस्तोगी ( शहंशाह )
बेस्ट पी आर वो उदय भगत और रंजन सिन्हा
बेस्ट पी आर ओ उत्तर प्रदेश – पवन दुबे
बेस्ट डिजाइनर नरसू,
बेस्ट एनर्जेटिक एक्शन स्टार – यश कुमार ,
राइजिंग स्टार – आदित्य ओझा , निधि झा एवं स्मृति सिन्हा
बेस्ट आयटम डांसर – ग्लोरी मोहंता
बेस्ट मेकअप मैन – हितेश लिम्बाचिया ,
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जय तिलक ।
बेस्ट प्रोड्यूसर एंड डिस्ट्रीब्यूटर -अभय सिन्हा ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -