होली पर्व के आने में अब कुछ ही दिन शेष रह गये हैं और इन्ही दिनों से फाग और धमार के गाने प्रारंभ हो जाते है। इस कड़ी में एंग्री यंगमैन पवन सिंह अपने चिर परिचित अंदाज में एक बार फिर से सिनेमाप्रेमियों के बीच अपनी आवाज से धमाल मचाने को तैयार हैं। पवन सिंह ने 2018 की होली के लिए अपने नये एल्बम सॉन्ग रिकॉर्ड किये हैं और जल्द ही दर्शको के बीच रिलीज़ करने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़े: आम्रपाली का किसी ने चुराया दिल…… चुराने वाला कातिल
पवन सिंह ने अपने नये एल्बम सॉन्ग का नाम अनाउंस करते हुए सोशल मिडिया अकाउंट पर एल्बम का पोस्टर साझा किया हैं। एल्बम का नाम “होली हिंदुस्तान के” इस गीत में पवन सिंह के साथ साथ अक्षरा सिंह की आवाज भी सुनने को मिलेगी। गीत के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं व म्यूजिक छोटे बाबा ने कम्पोज किया हैं। यह गाना वेव म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज किया जायेगा।
इसे भी पढ़े: देवो के देव ‘महादेव’ के नाम पर आधारित भोजपुरी फिल्म…… फर्स्ट लुक जारी
इस पोस्टर में पवन सिंह सफ़ेद रंग का शर्ट पहने हुए अपने दोनों हाथो को ऊपर की ओर करे हुये हैं वही उनके पीछे अक्षरा सिंह दिखाई दे रही हैं जिनके गालो पर गुलाल लग हुई हैं और वे काफी क्यूट लग रही हैं। पोस्टर को गौर से देखने पर उसमे कुछ ढोल, हारमोनियम बजाते हुए गीत गा रहे हैं। पोस्टर को देखने पर ऐसा लगता हैं की दर्शको को यह गाना काफी पसंद आयेगा।
पवन सिंह भोजपुरी के ऐसे गायक व अभिनेता जो सभी सभी दर्शको के दिलो दिमाक पर छाये हुए हैं और दर्शक नये प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। जहां बॉलीवुड के होली गीत पहले से ही लोकप्रिय हैं, वहीं भोजपुरी गीत भी पिछले कुछ सालों में काफी मशहूर हुए हैं। भोजपुरी फैन्स में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फैंस में भोजपुरी होली गीत बेहद हिट हैं।