कल यानी 22 नवम्बर को लोकप्रिय म्यूजिक कंपनी ‘वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी’ ने पावरस्टार पवन सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म “लोहा पहलवान” का फर्स्ट लुक लांच किया है। इस नए लुक को ध्यान से देखा जाए तो फ़िल्म में पावरस्टार पवन सिंह पहली बार पहलवानी करते हुए नज़र आयेंगे। उनका यंग्रीयंग मैन हैरतअंगेज रूप दर्शकों में रोमांच भर देगा।
इसे भी पढ़े:पवन सिंह जल्द होंगे अपने फैंस के साथ लाइव, अभी पढ़े
लोहा पहलवान का निर्माण उच्च तकनिकी के साथ किया गया है। फिल्म में पवन सिंह के साथ रोमांटिक जोड़ी में नवोदित पायस पंडित हैं। यह जोड़ी की दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। बता दे ‘वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी’ म्यूजिक के ओनर रत्नाकर कुमार ने फिल्म का म्यूजिक व आल डीजिटल राईट्स लिया है।
इसे भी पढ़े:पवन सिंह स्टारर ‘सइयाँ सुपरस्टार’ 1 दिसंबर से बिहार और झारखण्ड में भव्य प्रदर्शन के लिए तैयार
लक्ष्मी गणपति फिल्म्स एवं निषाद प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह के साथ पायस पंडित, प्रकाश जैस, दीपक सिन्हा, देव सिंह, धामा वर्मा, जफ़र खान, श्रद्धा नवल, पुष्पक चावला, संतोष पहलवान एवं सुशील सिंह हैं। विशेष नृत्य आईटम क्वीन सीमा सिंह व ग्लोरी मोहन्ता का है।
फिल्म के निर्माता एम. रमेश व्यास एवं संजय निषाद हैं। फिल्म के निर्देशक इकबाल बख्श हैं। सह निर्माता सुशील सिंह तथा लेखक व कार्यकारी निर्माता प्रकाश जैस हैं। संगीतकार छोटेबाबा ने बहुत ही मधुर संगीत बनाया है। गीत लिखे हैं मनोज मतलबी, आजाद सिंह, मुन्ना दूबे, सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं।