नरेन्द्र मोदी ने की 500 करोड़ रुपए की सहायता राशि घोषणा

0
57
Narendra Modi Bihar 500 crore Rupees

Narendra Modi Bihar 500 crore Rupees

नरेन्द्र मोदी ने की 500 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा। जी हाँ दोस्तों, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और राज्य को हर संभव सहायता देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 500 करोड़ रुपए की तुरंत सहायता राशि की घोषणा की।

प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए एवं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। इस समय बाढ़ से पीड़ित लोगो की समस्याओ को दूर करना ज्यादा आवश्यक हैं | बिहार के लोगो को इस बुरी स्थति में देखते हुए मोदी जी ने इतनी बड़ी घोषणा की हैं |

हालही में खेसारीलाल यादव ने प. चंपारण के नरकटियागंज में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत कैंप लगाया है, जहां हर रोज हज़ार से ज्‍यादा लोगों के लिए राशन, कपड़ा, दवाई के अलावा अन्‍य जरूरी सामान लोगों के बीच वितरित किया जा रहा है। वही पवन सिंह ने भी सैया सुपरस्टार के सेट पर 11 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की थी |