Tuesday, October 3, 2023
HomeGossipबिना शूटिंग किए ‘कपिल शर्मा शो’ से निकले मनोज तिवारी

बिना शूटिंग किए ‘कपिल शर्मा शो’ से निकले मनोज तिवारी

Manoj tiwari In Kapil sharma show

आप सभी जानते ही होंगे आजकल कपिल शर्मा शो काम की वजह से कम और विवादों की वजह से ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो के चलते बार-बार मुसीबतो में नज़र आ रहे हैं। बता दे एक बार फिर से ‘द कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग कैंसिल हुई है। इस बार शो में मशहूर भोजपुरी एक्टर, सिंगर और नेता मनोज तिवारी आए थे, जी हाँ दोस्तो, भोजपुरी फ़िल्मो के स्टार मनोज तिवारी। और शूटिंग कैंसिल होने का कारण था, मुंबई में कर्मचारियों की हड़ताल।

मुंबई में सिने के कर्मचारी सैलरी में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिसकी वजह से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के काम पर बुरा असर पड़ा है। इस हड़ताल में स्पॉटबॉय, जूनियर आर्टिस्ट, टेक्नीशियन, कैमरामैन, आर्ट डायरेक्टर, सेट डिजायनर, मेकअप आर्टिस्ट, फोटोग्राफर आदि शामिल हैं।

मुंबई में कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शो की शूटिंग कैंसिल की गई। शूटिंग ना हो पाने से मनोज तिवारी को दिल्ली वापस लौटना पड़ा। इस वजह से कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। खैर अब देखना होगा कि हड़ताल कब बंद होती है और शूटिंग कब दोबारा शुरू होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -