Monday, September 25, 2023
HomeGossipवांटेड का ‘पलंगिया सोने ना दिया’ यूट्यूब पर 1 करोड़ पार

वांटेड का ‘पलंगिया सोने ना दिया’ यूट्यूब पर 1 करोड़ पार

Wanted's 'Palangia Sone Na Diya' 1 Crore crosses on YouTube
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का गाया हुआ ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म वांटेड का गाना ‘पलंगिया सोने ना दिया’ को संगीतप्रेमियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं। 10 दिन में 1 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज का रिकार्ड बन गया है जो बढ़कर 1 करोड़ 7 लाख का आंकड़ा पार कर लिया हैं और लगातार यूट्यूब पर ये आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा हैं।

यह भी पढ़े: बलम जी लव यू की रिलीज डेट फ़ाइनल, दशहरे पर होगी रिलीज

पलंगिया सोने ना दिया गाना फिल्म वांटेड के लीड एक्टर पवन सिंह और मणि भट्टाचार्य पर फिल्माया गया हैं। गाने में स्वर पवन सिंह और इंदु सोनाली ने गाया हैं और छोटे बाबा ने अपने संगीत से सजाया हैं। गीत के प्यारे से बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं। गाने की कोरियोग्राफी राम देवन ने किया है। गाने में पवन सिंह और मणि भट्टाचार्य की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही हैं।

यह भी पढ़े: Meri Jaan Tiranga के सेट से लीक हुईं तस्वीर, रितेश के साथ शुभी शर्मा

फिल्म का यह गाना जानी मानी म्यूजिक कंपनी वेव म्यूजिक के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया है। गाने को लोगो की ओर से पॉजिटिव रेस्पोंस मिला रहा हैं। इस गाने को पवन सिंह का साल 2018 का सबसे हिट सान्ग बताया जा रहा है। जिसमे रोमांस का भरपूर तड़का हैं।

फिल्‍म ‘वांटेड’ का निर्माण श्री जे सोहरता प्रोडक्‍शन बैनर तले किया गया है। फिल्म के निर्माता जसवंत कुमार व वीरेन्द्र कुमार यादव हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह व हैं। फिल्‍म की मुख्‍य भूमिका में पवन सिंह के साथ मणि भट्टाचार्य, अमृता अचार्या, वैष्णवी गुप्ता, उपेन्द्र यादव, विपिन सिंह, अयाज खान, दीपक सिन्हा, जेपी तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, जय सिंह, बबिता सिंह, जय प्रकाश सिंह, मधु सिंह राजपूत, जस्‍सी सिंह, प्रेम दूबे, अनूप लोटा, स्वीटी सिंह, धामा वर्मा, प्रकाश शर्मा, उजैर खान तथा जसवंत कुमार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -