Saturday, April 20, 2024
HomeGossipव्रिकांत सिंह राजपूत भी नजर आ सकते हैं Bigg Boss 11 में

व्रिकांत सिंह राजपूत भी नजर आ सकते हैं Bigg Boss 11 में

Bigg Boss season 11 Vikrant Singh

जी हाँ दोस्तों आपने सही सुना, भोजपुरी के फिटनेस आइकन विक्रांत सिंह राज भी लोकप्रिय रियालिटी शो बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आ सकते हैं। इससे पहले बिग बॉस के सीजन 10 में भोजपुरी क्‍वीन मोनालिसा नजर आ चुकी हैं, मगर अब खबर है कि इस सीजन विक्रांत भी बिग बॉस के कंटेस्‍टेंट के रूप में नजर आ सकते हैं।

रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ जल्‍द ही शुरू होने जा रहा है। अभी हाल ही में शो के होस्‍ट और बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने प्रोमो शूट किया था। पिछले सीजनों की तरह इस बार भी बिग बॉस की कंटेस्‍टेंट लिस्‍ट भी चर्चा में है। इस बाबत व्रिकांत के निजी प्रवक्‍ता रंजन सिन्‍हा ने शो में शामिल होने के लिए उनको अप्रोच करने की बात स्‍वीकार की है।

जब बिग बॉस सीजन 10 में मोनालिसा बतौर कंटेस्‍टेंट शो में थी, तब भी कई बार विक्रांत सिंह राजपूत बिग बॉस के घर में मोना का हौसला बढ़ाते दिखे थे | बाद में उन्‍होंने बिग बॉस के घर में ही शादी कर ली थी। हालांकि शादी के बाद दोनों एक साथ डांस रियालिटी शो नच बलिए में नजर आए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -