22 Million से अधिक लोगों ने देखा ये गाना

0
48
mehndi-laga-ke-rakhna

भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘मेहंदी लगाकर रखना’ जो की दो फरवरी को रिलीज हुई थी । और ख़ास बात यह थी की रिलीज होने से पहले ही इसके गाने को लोग काफी पसंद कर रहे थे। जी हाँ दोस्तों हम बात कर रहे हैं इस फिल्म का गाना ‘सरसो के सगिया ताजा’ की जिसको यूट्यूब पर 22 Million से अधिक लोगों ने देखा है। यह गाना बहुत ही हॉट है और यह सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

फिल्म के गाना ‘सरसो के सगिया ताजा’ को अब तक लगभग 22 Million से अधिक लोगों ने यूट्यूब पर देखा है। हजारों कमेंट आए हैं। वहीं, इस फिल्म के ट्रेलर को लगभग 5 Million से अधिक लोगों ने देखा है। इस फिल्म में एक्टर खेसारी लाल यादव हैं और एक्ट्रेस काजल रघवानी हैं। ‘सरसो के सगिया ताजा’ गाने में खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने आवाज दी है।

इससे पहले प्रियंका सिंह का ‘छलकता जवनिया ए राजा’ सोशल मीडिया में धूम मचा चुका है। इस गाने को अब तक 69 Million से अधिक लोगों ने यूट्यूब पर देखा है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका ने आवाज दी थी।

सरसो के सगिया ताजा