Thursday, April 25, 2024
HomeBollywoodडांस और एक्टिंग के प्रति 'उर्वशी रौतेला' का जज़्बा हैं काफ़ी खतरनाक

डांस और एक्टिंग के प्रति ‘उर्वशी रौतेला’ का जज़्बा हैं काफ़ी खतरनाक

Urvashi rautela suffered in movie shooting
जख्मी होने के बावजूद भी उर्वशी रौतेला अपने आपको डांस करने से नहीं रोक पाई

नैनीताल उत्तराखंड में जन्मी फ़िल्म अभिनेत्री व मॉडल उर्वशी रौतेला का मानना हैं की उन्हें डांस से काफी लगाव हैं। इसी लगाव के चलते हालही में पैर जख्मी होने के बावजूद भी वो अपने आपको डांस करने से नहीं रोक पाई। सिर्फ डांसिंग ही नहीं बल्कि एक्टिंग करना भी उनका पैशन है। और अगर इनके बीच कोई भी आए तो उन्हें पसंद नहीं है।

यह भी पढ़े:‘जुड़वाँ 2’ के गाने पर दिखा मोनालिसा का जबरदस्त डांस, आप भी देखिये

इससे साफ़ अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं की उर्वशी रौतेला का जज़्बा डांस और एक्टिंग के प्रति काफ़ी खतरनाक हैं। इतना ही नहीं जब चोट के बाद डॉक्टर व फिल्म मेकर्स ने उर्वशी को कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी तो उन्होंने आराम करने से साफ़ मना करते हुए, अपने आगे का डांस अभ्यास जारी रखा।

यह भी पढ़े:‘पद्मावती’ से दीपिका पादुकोण का वजन 35 किलो बढ़ा, कैसे? आप भी जानिए

फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम होता हैं जब किसी स्टार को चोट लगे और वो आराम करने के बजाय अपने काम के प्रति इतना गंभीर होता हैं। उर्वशी ने जिस तरह काम के प्रति अपना खतरनाक जज़्बा दिखाया उससे ना सिर्फ फिल्म मेकर्स बल्कि सभी क्रू मेंबर्स भी हैरान हो गए।


बताते चले विशाल पंड्या के निर्देशन में बन रही फिल्म हेट स्टोरी 4 में उर्वशी रौतेला अहम् किरदार में नजर आने वाली हैं। इसकी शूटिंग लंदन में की जा रही हैं। फिल्म का प्रदर्शन २ मार्च २०१८ को होगा। इस बात की जानकारी खुद उर्वशी ने अपने सोशल अकाउंट से शेयर की थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -