पवन की हीरोइन लूलिया के साथ अब खेसारी मचाएंगे धमाल

0
69
Khesaari With Nidhi

Khesaari With Nidhi

पवन सिंह की फिल्म “सत्या” में अपना जलवा दिखा चुकी लूलिया यानी निधि झा अब खेसारी के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं | जी हाँ दोस्तों सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म में काम करने जा रही हैं पवन सिंह की अभिनेत्री निधि झा | बता दे निधि झा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद मिडिया के सामने इस बात का खुलासा किया की वो खेसारी के साथ भी जल्द नज़र आने वाली हैं |

फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया हैं की वो कोनसी फिल्म होगी जिसमे दर्शको को खेसारी और निधि झा की जोड़ी बड़े परदे पर दिखाई देगी | मगर जल्द ही इस बात का खुलासा भी हम आपके सामने जरूर करेंगे की किस फिल्म के माध्यम से पवन सिंह की लूलिया खेसारी के साथ दर्शको को एंटरटेन करेंगी |

आपको बताते चले तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘कसम पैदा करने वाले की’ 28 जुलाई से बिहार, झारखंड, नेपाल, मुम्बई और गुजरात के सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं | उसी फिल्म को लेकर भी एक इंटरव्यू में यश कुमार, निधि झा और ऋतु सिंह ने फिल्म के बारे में बताया था |