Tuesday, April 16, 2024
HomeGossipभोजपुरी स्टार्स की पहली हवाई यात्रा

भोजपुरी स्टार्स की पहली हवाई यात्रा

भोजपुरी स्टार और उनसे जुडी छोटी से छोटी बात हम आपको तो बताते ही रहते हैं | आज भी हमारी खबर कुछ ऐसी ही हैं | भोजपुरी स्टार्स की पहली हवाई यात्रा, आप सब जानते हैं भोजपूरी के हमारे तीन सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, पवन सिंह और खेसारी एक मिडिल फैमिली से आते हैं इनका बचपन भी काफी अभावो में गुजरा हैं | लेकिन उन अभावो को इन्होने कभी भी अपनी कमी न बताते हुए हमेशा अपनी ताकत ही बताई हैं | इसलिए आज वो इतने कामयाब इंसान बन चुके हैं | तो अब जानते हैं की इन्होने कैसे अपनी पहली हवाई यात्रा की थी और कितने घबराये हुए थे |

Bhojpuri stars Flight00

दिनेश लाल यादव

निरहुआ पहली बार देश के बाहर अपना स्टेज शो करने आस्ट्रेलिया गए थे | उनकी पहली विदेश यात्रा और उनकी पहली हवाई यात्रा भी यहीं थी | दिनेश के मुताबिक उनके सारे दोस्त जो उनके ग्रुप में थे उन सभी की ये पहली हवाई यात्रा थी | वो सब अन्दर से काफी घबराये हुए थे मगर उनमे यात्रा को लेकर रोमांच भी उतना ही था |

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव की पहली हवाई यात्रा मोर्सेस की थी ये भी स्टेज शो के सिलसिले में देश के बाहर गए थे | खेसारी की माने तो इतना डर उन्हें कभी नहीं लगा जितना पहली हवाई यात्रा में उन्हें लगा | अपने पुरे सफर के दौरान अपनी आँखे बंद किये वो सो रहे थे | फ्लाइट लैंड करने के बाद उनकी जान में जान आई | फिलहाल अब ये सब उनकी आदत बन चुकी हैं |

पवन सिंह

भले ही पवन सिंह अपनी फिल्मो में दुश्मनों के छक्के छुड़ा देते हो मगर बात जब हवाई यात्रा की आती हैं तो पवन सिंह की भी हवाइयां उड़ जाती हैं | आज भी पवन सिंह को कहीं न कहीं दर लगता हैं | उन्होंने भी पहली बार हवाई यात्रा विदेश के लिए ही की थी |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -