Friday, March 29, 2024
HomeGossip‘ऋषभ कश्यप गोलू’ की फिल्म आज से बिहार-झारखंड में होगी प्रदर्शित

‘ऋषभ कश्यप गोलू’ की फिल्म आज से बिहार-झारखंड में होगी प्रदर्शित

Tuhi to meri jaan hain radha 2 released today
‘ऋषभ कश्यप गोलू’ की फिल्म आज से बिहार-झारखंड में होगी प्रदर्शित

इंदिरा फ़िल्म इंटरनेशनल व इंडिया ई कॉमर्स की फ़िल्म तू ही तो मेरी जान है राधा 2 आज से बिहार और झारखंड में प्रदर्शित की जा रही है। निर्माता संजय सिंह राजपूत व निर्देशक शम्मी तिवारी की इस फ़िल्म में तकनीकी निर्देशक संजीव बोहरपी हैं। तू ही तो मेरी जान है राधा काफी हिट रही थी।

अभी पढ़े:‘तू ही तो मेरी जान है राधा 2’ का पहला गाना रिलीज, फिल्म 17 नवंबर को होगी रिलीज

फ़िल्म में ऋषभ कश्यप गोलू, माही खान , राजू सिंह माही , संगीता तिवारी , अनु उपाध्याय , प्रिया शर्मा , माया यादव , बृजेश त्रिपाठी , के के गोस्वामी , उमेश सिंह , राकेश पुजारा , देव सिंह , अनूप अरोरा , अयाज खान , जिया यादव , गोपाल राय , मनीष चतुर्वेदी , रोहन सिंह , चंदन सिंह जबकि अतिथि भूमिका में निशा दुबे , सनी सिंह व किशन राय शामिल हैं।

अभी पढ़े:बोकारो में पवन सिंह का धमाकेदार स्टेज शो, पवन सिंह ने शेयर की फोटो

निर्माता संजय सिंह राजपूत ने इंडिया ई कॉमर्स के अनिल काबरा के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि फ़िल्म के रिलीज होने में उनका बहुत योगदान है। बतौर हीरो ऋषभ कश्यप गोलू की वह पहली फ़िल्म थी। अब इसका दूसरा भाग भी दर्शको के समक्ष होगा।

उल्लेखनीय है की भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर राजू सिंह माही इस फ़िल्म में कुंवर रणविजय सिंह की भूमिका में हैं जिनके अपोजिट हैं संगीता तिवारी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -