Sunday, September 24, 2023
HomeGossipदेखिये गुंजन सिंह का सबसे हिट गाना

देखिये गुंजन सिंह का सबसे हिट गाना

भोजपुरी के लोकप्रिय गायक गुंजन सिंह अब भोजपुरिया पर्दे पर एंट्री करने को तैयार हैं। जी हाँ दोस्तों दीपक शाह द्वारा प्रस्तुत और रंजीत सिंह इंटरटेंमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘नसीब‘ में गुंजन बतौर अभिनेता नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर बीते दिनों पहले रिलीज हो चूका हैं और अब इसी फिल्म के गाने “तोहार अखिया के काजल” से गुंजन सिंह दर्शको का मनोरंजन करते नज़र आ रहे हैं |

बिहार के नवादा जिले के रहने वाले गुंजन इससे पहले कई हिट भोजपुरी गानों के जरिए लोगों के दिल में जगह बना चुके हैं। अब वे अपनी अदाकारी से दर्शकों के समाने आने वाले हैं। इस फिल्म में गुंजन के अलावा रंजीत सिंह, प्रियंका महाराज और श्रेया मिश्रा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी दर्शकों में एक अलग रोमांच पैदा करेगी। बतौर गायक गुंजन सिंह अब तक लगभग 50 से अधिक हिट एलबम में अपने सुर का जादू बिखेर चुके हैं, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है।

तोहार अखिया के काजल

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -