Saturday, April 27, 2024
HomeGossipभोजपुरी फिल्‍म में 'तेजल चौधरी' की धमाकेदार इंट्री

भोजपुरी फिल्‍म में ‘तेजल चौधरी’ की धमाकेदार इंट्री

tejal-chaodhari

सुपरहिट फिल्‍म ‘नथुनियाँ पे गोली मारे’ का सिक्‍वल ‘नथुनियाँ पे गोली मारे 2’ का ट्रेलर एक अगस्‍त को लांच किया जा चुका है | फिल्‍म के ट्रेलर में तेजल चौधरी के रूप में एक नया चेहरा नजर आ रहा है | जो अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत के साथ फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभा रही हैं | अपनी पहली भोजपुरी फिल्‍म को लेकर तेजल चौधरी खुद भी काफ़ी उत्‍साहित है |

‘नथुनियाँ पे गोली मारे 2’ की कहानी यूपी-बिहार में पुलिस बहाली के दौरान होने वाली धांधली पर आधारित है। फिल्‍म में विक्रांत सिंह राजपूत, मोनालिसा, अवधेश मिश्रा, नमित तिवारी, अजय कुमार के साथ शिविका दीवान, तेजल चौधरी, इनुश्री, मनोज टाइगर, प्रकाश जैश, सी पी भट्ट, आइटम गर्ल सीमा सिंह नजर आएंगी। जबकि मोनालिसा इस फिल्‍म में मुख्‍य आकर्षण होंगी।

तेजल ने सेट पर भी काफी मेहनत की, जो लोगों को पर्दे पर नजर भी आयेगी। फिल्‍म ‘नथुनियाँ पे गोली मारे 2’ का ट्रेलर, जिसे अब तक 218,096 से ज्‍यादा बार देखा गया है। जिसमे अजय श्रीवास्‍तव और विक्रांत के एक्‍शन सिक्‍वेंस बड़े ही ख़तरनाक लग रहे हैं | फिल्‍म के निर्माता – निर्देशक अजय श्रीवास्‍तव हैं |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -