पवन सिंह करेंगे बड़े पर्दे पर जीवन -संघर्ष

0
81
Pawan singh new movie pawan raja

Pawan singh new movie pawan raja

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक व अभिनेता पवन सिंह अब भोजपुरिया पर्दे पर जीवन -संघर्ष करने को तैयार हैं। पवन सिंह के जीवन संघर्ष पर बनी फिल्म “पवन राजा” में स्वयं पवन बतौर अभिनेता नजर आएंगे । इस फ़िल्म का निर्माण धनंजय सिंह और निर्देशन अरविंद चौबे कर रहे है। पवन इससे पहले कई हिट भोजपुरी गानों व फ़िल्मो के जरिए लोगों के दिल में जगह बना चुके हैं। अब वे अपनी जीवनी से दर्शकों को लुभाना चाहते हैं।

बता दे भोजपुरी फिल्मी इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा कि किसी अभिनेता के जीवन संघर्ष पर फ़िल्म बन रही है। पवन सिंह भोजपुरी फ़िल्म जगत के एकमात्र ऐसे गायक व अभिनेता है जिनका जीवन संघर्ष हर कोई जानने को बेताब रहता है। फिल्म की कहानी दर्शकों में एक अलग रोमांच पैदा करेगी। फ़िल्म में पवन सिंह के साथ अभिनेत्री अक्षरा सिंह व मोनालिसा है। यही नही फ़िल्म के विशेष गानो पर वो भोजपुरी जगत की दो हॉट अदाकारा अम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा के साथ भी ठुमका लगाते दिखेंगे।

भोजपुरी दर्शको के लिए बहुत ही खुशी की बात हैं कि सुपरस्टार पवन सिंह का जीवन संघर्ष बड़े पर्दे पर नज़र आने वाला हैं | पवन स्वयं भी अपनी इस फ़िल्म को लेकर खूब उत्साहित हैं। फ़िल्म में पवन सिंह, अक्षरा सिह व मोनालिसा के अलावा नीलिमा सिंह, ब्रिजेस त्रिपाठी, आनंद मोहन, देव सिंह, धामा वर्मा, प्रकाश जैस, स्वीटी सिंह, धीरज सिंह और सुशील सिंह मुख्य भूमिकाओ में है।