Friday, April 19, 2024
HomeGossipइस फिल्म ने किया यूट्यूब पर 3 करोड़ हिट्स का रिकॉर्ड कायम

इस फिल्म ने किया यूट्यूब पर 3 करोड़ हिट्स का रिकॉर्ड कायम

superhit film nirahua rikshawala 3 crore views

निरहुआ सीरीज की कई सुपरहिट फिल्मो में एक फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ भी थी, जिसने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही भोजपुरिया दर्शको पर अपनी अलग छाप छोड़ी। इतना ही नहीं रिलीज के बाद इसे निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड ने डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज किया था। और आज निरहुआ की एक और फ़िल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ ने भी यू ट्यूब पर 3 करोड़ हिट्स हासिल कर लिये है। इस फिल्म में निरहुआ आम्रपाली की सुपरहिट जोड़ी है। साथ ही डिजिटल प्लेटफार्म पर सर्वाधिक व्यू वाली टॉप फाइव फिल्मो में निरहुआ – आम्रपाली की जोड़ी ही देखी जा सकती है।

इससे पहले भी इसी जोड़ी की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी ने डिजिटल प्लेटफार्म पर 3 करोड़ हिट्स हासिल किये थे। ख़ास बात तो यह है कि दोनों ही फिल्मे जुबली स्टार निरहुआ की होम प्रोडक्शन की फिल्मे हैं और दोनों को ही निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड ने डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज किया था। भोजपुरी फिल्मो को जहां रोजाना करोड़ो हिट्स मिल रहे है वहीं भोजपुरी स्टार्स के ऊपर फिल्माए गए गानो को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

निरहुआ के नाम पर अब तक कई भोजपुरी फिल्में बन चुकी हैं – ‘निरहुआ रिक्शावाला’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’, ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’, ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’, ‘निरहुआ चलल ससुराल’, ‘निरहुआ चलल ससुराल 2’। 2014 में आई फिल्म निरहुआ हिन्दूस्तानी को यू-ट्यूब पर एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। यह भोजपुरी फिल्मों का रिकॉर्ड है। इंटरनेट पर दर्शको के इसी पावर को देखते हुए निरहुआ और निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड ने मनोरंजन के क्षेत्र में नई क्रांति लाने का फैसला किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -