भोजपुरी की फेमस अभिनेत्रियों में से एक शुभी शर्मा अपने किरदार से दर्शकों को एंटरटेन करती रहती है। और इन्होने लगभग भोजपुरी सिनेमा के सभी दिग्गज सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की हैं। इसी के चलते फैंस इनके अभिनय के दीवाने हैं और शुभी शर्मा सोशल मिडिया के माध्यम से अपने फैंस से जुडी रहती हैं उन्होंने एक पोस्ट शेयर की जिसमे वो बॉलवुड के नाम चीन संगीत निर्देशक के साथ और काफी उत्साहित हैं।
इसे भी पढ़े: मुम्बई और गुजरात मे ‘एक रजाई-तीन लुगाई’ रिलीज़…. फिल्म हैं कॉमेडी से भरपूर
शुभी शर्मा ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की हैं जिसमे उनके साथ बॉलीवुड के प्रसिद्ध म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन हैं और वे उनके साथ काफी उत्साहित दिखाई दे रही हैं। यह फोटो लखनऊ एयरपोर्ट की जहाँ पर शुभी शर्मा ने शंकर महादेवन के साथ मुलाकात की।
इसे भी पढ़े: मोनालिसा का मकर संक्रांति स्पेशल सॉन्ग….. शेयर की तस्वीर
इस फोटो में शंकर महादेवन के साथ शुभी शर्मा काफी खुश नजर आ रही हैं। शुभी शर्मा गुलाबी रंग का कोट पहनी हुई खूबसूरत लग रही हैं वही शंकर महादेवन भूरे रंग का जैकेट पहना हुआ हैं। इन दोनों के पीछे एक सोफा रखा हुआ है वही दीवार एक बड़ी पेंटिंग दिखाई दे रही हैं।
फिलहाल शुभी शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म बैरी कंगना 2 की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। इसके आलावा शुभी शर्मा मां सीता का रोल भी कर चुकी हैं। उनके साथ थियेटर आर्टिस्ट विशाल राम और अरूण मंडोला लक्ष्मण की भूमिका में थे। बीते महीनो शुभी ने रामलीला की प्रैक्टिस के बाद राम और लक्ष्मण के साथ सेल्फी ली और अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की।