Friday, March 22, 2024
HomeGossipशुभी शर्मा की फिल्म ‘बंधन प्यार के’ का मुहूर्त व शूटिंग का...

शुभी शर्मा की फिल्म ‘बंधन प्यार के’ का मुहूर्त व शूटिंग का शुभारम्भ हुआ आज

shubhi sharma new movie muhurt and shooting
अरविन्द विलाश कृत भोजपुरी फिल्म ‘बंधन प्यार के’

अपने फिल्म करियर की शुरुआत फिल्म ‘चलनी के चालल दुल्हा‘ से करने वाली शुभी शर्मा आज कई फिल्मो में अपने अभिनय से दर्शको का दिल जीत चुकी हैं। इसी क्रम में शुभी की नवीनतम भोजपुरी फिल्म ‘बंधन प्यार के’ का मुहूर्त व शूटिंग का शुभारम्भ आज सुबह 9 बजे कृष्ण नगर कॉलोनी, भोलू बांध के पास बोकारो (झारखण्ड) में बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ।

अरविन्द विलाश कृत भोजपुरी फिल्म ‘बंधन प्यार के’ में अहम् भूमिका निभा रहे हैं, राकेश मिश्रा, शुभी शर्मा, बृजेश त्रिपाठी, आनंद मोहन, सुनीता शर्मा और शैलेश सिंह। फिल्म के नाम मुताबिक फिल्म पारिवारिक एवं प्रेम बंधनो पर आधारित हो सकती हैं, जो कि हर वर्ग के दर्शक अनुरूप होती हैं।

इसे भी पढ़े:एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे, रवि किशन और शुभी शर्मा

इससे पहले दिल्ली की ऐतिहासिक लव-कुश रामलीला मंडली में शुभी शर्मा मां सीता का रोल करती नज़र आयी। उनके साथ थियेटर आर्टिस्ट विशाल राम और अरूण मंडोला लक्ष्मण की भूमिका में हैं। बीते दिनों शुभी ने रामलीला की प्रैक्टिस के बाद राम और लक्ष्मण के साथ सेल्फी ली और अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की थी।


शुभी शर्मा भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री जानी मानी हैं, उन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत फिल्म ‘चलनी के चालल दुल्हा’ से की। शुभी शर्मा भोजपुरी की 50 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह जयपुर की रहने वाली हैं। भोजपुरी फिल्म करने से पहले कई राजस्थानी एलबम, तमिल फिल्मों में सांग, हिन्दी फिल्म में आइटम सांग कर चुकी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -