Saturday, September 23, 2023
HomeGossipड्रीम गर्ल शुभी शर्मा अब सीता माता के रूप में

ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा अब सीता माता के रूप में

Shubhi Sharma in Ramleela

दिल्ली के सुप्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमिटी द्वारा आयोजित रामलीला का मंचन आगामी 21 सितंबर से हो रहा है। नवरात्री के अवसर पर होने वाली इस रामलीला में सीता माता के किरदार में शुभी शर्मा का चयन किया गया है। इसी किरदार के साथ एक बार फिर शुभी शर्मा का एक नया रूप दर्शको को दिखने जा रहा है। शुभी शर्मा के साथ रामलीला में रवि किशन और मनोज तिवारी भी दिखाई देंगे।

लगभग 40 से अधिक फिल्मो में काम कर चुकी शुभी शर्मा ने भोजपुरी फिल्मो में अपने कैरियर की शुरुआत प्रवेश लाल यादव के साथ ‘चलनी के चालल दूल्हा’ से की थी। शुभी शर्मा ने रवि किशन, निरहुआ, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव सहित सभी स्टार के साथ बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है।

कुशल नृत्यांगना होने के कारण शुभी शर्मा की शो में भी काफी डिमांड है। मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव और निरहुआ के साथ कई बार शो में शुभी अपना जलवा बिखेरते नजर आती है। रामलीला में सीता की भूमिका को लेकर शुभी काफी उत्साहित है। उनके लिए माता सीता का किरदार अपने आप मे काफी महत्वपूर्ण व चुनौती भरा है। क्योकि वो सीता माता के त्याग से भली भांति परिचित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -