देश के दुश्मनों सावधान होली पे आ रहा हैं शेर-ए-हिंदुस्तान

0
84
Sher-E-Hindustan Release Date Out

Sher-E-Hindustan Release Date Out
दिनेश लाल यादव इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इसके अलावा उनके एक और प्रोजेक्ट की रिलीज डेट सामने आ गई हैं। हम बात कर रहे निरहुआ की अगली फिल्म शेर-ए-हिंदुस्तान की। ये फिल्म अगले साल होली के अवसर पर रिलीज होने जा रही हैं।

यह भी पढ़े: यश कुमार की फिल्म ‘बिटिया छठी माई के’ का ट्रेलर रिलीज

दर्शक फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘बॉर्डर’ की तरह शेर-ए-हिंदुस्तान भी एक देशभक्ति और साथ में एक प्यारी सी लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म है।फिल्म में कुछ ऐसा भी है जो दर्शको को नये तरीके से रोमांचित करेगा। फिल्म शेरे हिंदुस्तान राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर आधारित हो सकती है।

यह भी पढ़े: इंतज़ार खत्म!!! आज शाम रिलीज होगा ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ का ट्रेलर

शेर-ए-हिंदुस्तान के रिलीज डेट की जानकारी फिल्म प्रचारक उदय भगत ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर दी, साथ ही फिल्म का एक नया पोस्टर भी साझा किया हैं। जिसमे दिनेश लाल यादव का एक्शन अवतार नजर आ रहा हैं। वही पोस्टर पर लिखा ‘देश के दुश्मनो सावधान होली पे आ रहे हैं शेर-ए-हिंदुस्तान 2019 निरहुआ के नाम।

View this post on Instagram

Is holi par ….

A post shared by Uday Bhagat (@udday_bhagat) on


भोजपुरी फिल्म जगत के जानेमाने डायरेक्टर मनोज नायारण फिल्म ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ का निर्देशन कर रहे हैं। इसके अलावा भी दिनेश लाल यादव निरहुआ चलल लन्दन,वीर योद्धा महाबली, पटना जक्शन, निरहुआ चल अमेरिका, निरहुआ चलल ससुराल, तुझको रखे राम तुझको अल्लाह रखे में भी नजर आएंगे।