Friday, April 26, 2024
HomeGossipआइटम क्वीन सीमा सिंह की ’पागल दिलवा’

आइटम क्वीन सीमा सिंह की ’पागल दिलवा’

Seema Singh Film03

भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्वीन सीमा सिंह ने अभी हाल ही में एक अनोखे रूप में वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डा के पास के गाँव में शूटिंग की हैं। फिल्म मेकर पिन्टू सिंह की एक और प्रस्तुति स्काई टच इंटरप्राइजेज के बैनर तले भोजपुरी फिल्म ’पागल दिलवा’ दर्शकों के भरपूर मनोरंजन हेतु निर्मित की जा रही है। इस फिल्म में सीमा सिंह का गेटअप बहुत ही अलग है और उनका मनमोहक ठुमका उनके फैंस व सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है।

पूरे परिवार देखने लायक फिल्म

Seema Singh Film01

सीमा सिंह के गाने की कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी ने की है। फिल्म के निर्माता अजीत प्रताप सिंह पिन्टू भईया हैं, जिन्हें भोजपुरी फिल्म जगत में अच्छे फिल्म मेकर के रूप में जाना जाता है। सह निर्मात्री डॉली सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक चंदन सिंह हैं। बहुत ही उम्दा और पूरे परिवार को देखने लायक यह फिल्म बनाई जा रही है। इस फिल्म के जरिये फेमस सिंगर सुनील सागर को बतौर हीरो लॉन्च किया जा रहा है। उनका साथ दे रही हैं खूबसूरत अदाकारा शुभी शर्मा और मोहिनी घोष।

’पागल दिलवा’ भरपूर मनोरंजन हेतु निर्मित

Seema Singh Film04

फिल्म की कथा सत्यप्रकाश मिश्रा बैरागी तथा पटकथा व संवाद अनिल विश्वकर्मा ने लिखा है। गीतकार सत्यप्रकाश मिश्रा बैरागी के गीतों को संगीत से सँवारा है संगीतकार अविनाश झा घुँघरू ने। छायांकन नजीर खान, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ हीरालाल यादव का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार नवोदित सुनील सागर, शुभी शर्मा, मोहिनी घोष, संजय पाण्डेय, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, रमेश द्विवेदी, सीमा सिंह, माया यादव, रीतू पाण्डेय, सोनिया मिश्रा, शिवेश तिवारी, मनी सम्राट, मनीष चतुर्वेदी, चंदन राय, दीपक, सिंटू पाण्डेय आदि हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -