खेसारी लाल की बेटी ने किया (सरसो के सागिया) गाने पर जबरदस्त डांस

0
136
Sarso Ke sagiya Dance of Birthday Girl Kriti

Sarso Ke sagiya Dance of Birthday Girl Kriti

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बहुचर्चित अभिनेता खेसारी लाल यादव की बेटी कृति का जन्मदिन 27 सितम्बर यानि कल रात्रि मुंबई स्थित घर में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस जन्मदिन को मजेदार बनाने के लिए एक भव्य पार्टी का आयोजन भी किया गया। इसलिए खेसारी लाल यादव ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बड़े बड़े कलाकारो को जन्मदिन में आमंत्रित किया। इस पार्टी से जुड़ा एक डांस वीडियो खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज़ किया गया हैं। जिसमे बर्थडे गर्ल कृति डांस करती नज़र आयी।

पार्टी में चार चाँद तो तब लगा जब अपने ही जन्मदिन पर खेसारीलाल की बेटी कृति ने अपने पापा के सुपरहिट गाने (सरसो के सागिया) पर जबरदस्त डांस किया। यह सब देख वहाँ मौजूद दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, अरुण सिंह, रानी चटर्जी, काजल के साथ सभी अन्य भोजपुरी कलाकार अचंभित रह गए। यहीं नहीं खुद खेसारी लाल यादव भी इस डांस को देखकर चौक गए मगर उन्हें काफी अच्छा भी लगा की उनकी बेटी ने इतना अच्छा डांस किया।

पार्टी का आरम्भ करीब रात 8 बजे से हुआ, जिसमे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार भी शिरकत करने आये। खुद खेसारी लाल यादव अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर कृति के जन्मदिन पर शामिल होने के लिए मुंबई लौट आये थे। खेसारी के परिवार की बात करे तो उनकी स्वीट फैमिली में बेटी के अलावा उनकी पत्नी व एक बेटा भी शामिल हैं। जिन सभी से वह बहुत प्यार करते हैं।