Saturday, May 4, 2024
HomeGossip“सरकाइलो खटिया जाड़ा लगे” का फर्स्ट लुक लॉन्च

“सरकाइलो खटिया जाड़ा लगे” का फर्स्ट लुक लॉन्च

Sarkailyo Khatiya Jada Lage First Look

ॐ.सिने एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स व 3 एंटरटेनमेंट फिल्म क्रिएशन असोसिएशन, शांति मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म “सरकाइलो खटिया जाड़ा लगे” का फर्स्ट लुक लॉन्च कर दिया गया हैं। यह फिल्म पूरी तरह रोमांस ,एक्शन और कामेड़ी से भरपूर है। बता दे कुछ दिनों पहले इसी फिल्म के एक सीन में कल्लू जी और ऋतु सिंह शादी के गेटअप में नज़र आये थे।

इस फिल्म के रूप में बनारसी छोरा अरविंद अकेला कल्लू जल्द ही बड़े पर्दे पर एक और धमाका करने जा रहा है। निर्देशक पराग पाटिल की फिल्म ”सरकाइलो खटिया जाड़ा लगे” की शूटिंग पूर्ण हो चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग 15 जून से नेपाल में शुरू हुई थी और उसके बाद गुजरात में चली। फिल्म के निर्माता हेमंत गुप्ता हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू ,शुभम तिवारी ,ऋतू सिंह ,किरण सिंह ,आयुषी तिवारी ,अवधेश मिश्रा ,अतुल सिंह ,शीतल ठाकुर ,मनोज टाइगर आदि है। फिल्म का संगीत सावन कुमार ने तैयार किया है वही गीत लिखे है प्यारे लाल यादव ,आज़ाद सिंह ने, फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है फिल्म का छायांकन आर आर .प्रिंस कर रहें है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -