अंजना सिंह और यश कुमार की पांचवी फ़िल्म की शूटिंग पूरी

0
159
Anjana With Yash Kumar In Fifth Movie

Anjana With Yash Kumar In Fifth Movie

मात्र 5 साल के फिल्मी सफर में 50 फिल्मो में काम कर चुकी हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह और यश कुमार की पांचवी फ़िल्म की शूटिंग पूरी। दोनों ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के चुनार में अपनी पांचवी फ़िल्म की शूटिंग पूरी की है। इससे पहले अभिनेता यश कुमार ने अंजना सिंह के साथ ना सिर्फ डेब्यू बल्कि लगातार चार फिल्मो में काम भी किया।

यश कुमार ने अंजना सिंह के साथ दिलदार सांवरिया से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद राजा जी आई लव यू, दिल लागल दुपट्टा वाली से और हीरो गमछावाला में दोनों ने साथ साथ काम किया। लेकिन अब यश कुमार लंबे अरसे बाद एक बार फिर अंजना सिंह के साथ दिखेंगे। तीन साल बाद दोनों एक बार फिर से निर्माता दीपक शाह और निर्देशक दिनेश यादव की फ़िल्म में साथ साथ दिखेंगे।

बता दे अंजना सिंह ने इसी 21 सितंबर को भोजपुरी फ़िल्म जगत में 6 साल का सफर पूरा किया है। इसी दिन 2011 में उनकी पहली फ़िल्म फौलाद रिलीज हुई थी। फिलहाल अंजना सिंह और रवि किशन की मुख्य भूमिका से सजी फ़िल्म ‘सनकी दरोगा’ का मुहूर्त भव्य तरीके से मुम्बई में सम्पन्न हो चूका हैं। फिल्म में अंजना सिंह ‘सनकी दरोगा’ यानि रवि किशन के इश्क़ में दीवानी हो रही है।