Monday, May 6, 2024
HomeGossipसपना गिल का भोजपुरी फिल्मो के प्रति नज़रिया

सपना गिल का भोजपुरी फिल्मो के प्रति नज़रिया

Sapna Gill in Bhojpuri Film

पंजाबी अभिनेत्री सपना गिल ने हालही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान भोजपुरी फ़िल्मो के प्रति अपना नज़रिया शेयर किया। दरअसल बात हैं भोजपुरी फिल्म काशी अमरनाथ के ट्रेलर लौचिंग की, उस समय सपना भी वहाँ मौजूद थी। आपको बता दे भोजपुरी फिल्म ‘काशी अमरनाथ’ में सपना गिल भी अहम भूमिका में नज़र आने वाली हैं। मेगा स्टार रवि किशन के अपोजिट सपना गिल का किरदार फिल्म में देखने को मिलेगा।

सपना गिल ने इंटरव्यू में कहा की जब फिल्म काशी अमरनाथ के लिए उन्होने हाँ कही तो कई लोगो ने उन्हे पूछा की तुमने भोजपुरी फिल्म में कदम क्यो रखा? इतना ही नही उन्होने ये तक कहा की इस फिल्म के बाद तुम्हे काम भी नही मिलेगा, इससे तुम्हारे भविष्य पर गहरा असर पड़ेगा। मगर सपना गिल का मानना हैं की ऐसा कुछ भी नही हैं। ये बात केवल उनके लिए लागू होती हैं जो ग़लत विचार दिमाग़ में रखते हैं। उनका मानना हैं की पहले ऐसा होता था मगर आज भोजपुरी फ़िल्मे बहुत साफ़ सुथरी हो गयी हैं। अब भोजपुरी में भी अच्छी फ़िल्मे बनती हैं।

काशी अमरनाथ के लिए सपना ने कहा की ये फिल्म भी एक परिवारिक फिल्म हैं इसे बड़े बुजुर्ग, युवा के साथ साथ बच्चे भी देख सकते हैं। फिल्म दीवाली पर आने वाली हैं। इस फिल्म के अलावा सपना गिल निरहुआ चालाल अमेरिका में भी दिनेश लाल यादव की बहन का किरदार निभाने वाली हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -