रानी चटर्जी को भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल एक्ट्रेस में गिना जाता है। मुंबई में जन्मीं रानी ने मनोज तिवारी की फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला‘ से डेब्यू किया था। फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ वही फ़िल्म थी, जिससे भोजपुरी फ़िल्म उद्योग पुनःजीवित हुआ। फिल्म सुपर हिट हुई और इसे कई अवार्ड्स मिले। तब रानी मात्र 16 साल की थी। तब से लेकर आज तक हर साल रानी को हर एक नई अभिनेत्री से चुनौती मिली।
रानी की फिल्मो में सीता, देवरा बड़ा सतावेला और रानी नं. 786 भी लोगों को खूब पसंद आई थी। अभिनेत्री रानी चटर्जी को 2013 में नागिन फिल्म के लिए बेस्ट भोजपुरी एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। आज रानी चटर्जी सौ से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। एक्ट्रेस रानी चटर्जी को ‘क्वीन ऑफ भोजपुरी‘ के खिताब से नवाजा गया है। ये अवार्ड भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान व दमदार अभिनय के लिए एक निजी टीवी चैनल ने दिया है।
इससे पहले उन्हें ‘दादा साहेब फिल्म फाउंडेशन अवार्ड‘ से सम्मानित किया जा चुका है। रानी भोजपुरी की पहली ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्हें ‘दादा साहेब फिल्म फाउंडेशन अवार्ड’ मिला है। ससुरा बड़ा पईसा वाला’ की सफलता के बाद रानी ने ‘गंगा मईया तोहे चुनरी चढ़इबो’, ‘छोटकी दुल्हन’, ‘मुन्नीबाई नौटंकीवाली’, ‘फूल बनल अंगार’, ‘दामिनी’,’दुर्गा’, ‘रानी चलल ससुराल’ और ‘देवरा बड़ा सतावेला’ जैसी फिल्में देकर दर्शकों का दिल जीता है।
रानी चटर्जी का डांस स्पेशल वीडियो
रानी चटर्जी के फैंस और दर्शक हमेशा उनकी पर्सनल लाईफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। इसलिए रानी भी अपनी लाईफ को उनके साथ शेयर करती हैं, इसी क्रम में रानी ने सोशल मिडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमे वो एक गाने पर डांस करती नज़र आयी। इस वीडियो को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं।