
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का पुणे में एक स्टेज शो का धमाकेदार आगाज रहा। शो में पहली शाम भोजपुरी नाइट के नाम रही जिसमे पवन सिंह ने भोजपुरी गीतों से दर्शकों को झुमाया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में जब पवन सिंह ने दस्तक दी तो तालियों और सीटियों की आवाज से पूरा मैदान गूंज उठा। और उनके स्वागत में भी दर्शको ने कोई कमी नहीं छोड़ी।
इसे भी पढ़े: ‘निरहुआ’ के शो में लगा दर्शको का मेला……. देखे तस्वीर
जी हां दोस्तों हाल में पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डाली हैं। जिसमे पवन सिंह फूल से बनी हुई एक माला अपने गले में पहने हुए हैं और काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। यह माला उनके स्वागत में दर्शको द्वारा पहनाई गई हैं। फोटो के बैकग्राउंड में कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं जो पवन सिंह के फैंस हैं।
वही दूसरी फोटो में कुछ लोग पवन सिंह के स्वागत में फूल माला पहना रखी हैं और उन्हें एक बड़ा सा गुलस्ता भेट कर रहे हैं। उनके चारो तरफ लोगो की भीड़ लगी हुई हैं। पवन सिंह को अपने बीच पाकर लोग काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। साथ ही पवन सिंह भी दर्शको को अपने गानो पर झूमने पर मजबूर कर देते हैं।
पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक सिंगर के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत की। और आज कई फेमस गाना गाने के बाद लोगों की दिलों में जगह बना चुके हैं। सिंगिंग के साथ उन्होंने फिल्मों में एक अभिनेता के रूप में काम करना शुरू किया। इसके बाद कई हिट फिल्में दी।