फिटनेस क्वीन प्रियंका पंडित ने किया 20 kg तक वजन कम। जी हाँ, अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाली एक्ट्रेस प्रियंका पंडित ने अपना वजन कम किया है। और अपना वजन कम करने के पीछे प्रियंका की एक खास वजह हैं, रतन राहा द्वारा निर्देशित अपनी आने वाली नई फिल्म को लेकर प्रियंका पंडित ने 20 kg वेट लूज किया है।
इस फिल्म में उनके आपोजिट रितेश पांडेय नजर आयेंगे। फिल्म की शूटिंग 16 अक्टूबर से गुजरात में शुरू होने वाली है। हालांकि अभी इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है। बता दे फिल्मों में एक्टर और एक्ट्रेस को कई बार अपने किरदार के हिसाब से फिजिकली तैयार होना होता है। इसलिए पर्दे पर अपने किरदार को संजीदगी से निभाने के लिए प्रियंका पंडित ने अपना वजन काम किया।
बता दें कि प्रियंका पंडित की फिल्म ‘इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान’ शुक्रवार, 8 सिंतबर से बिहार – झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इससे पहले फिल्म ‘इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान’ को मुंबई – गुजरात में अपार सफलता मिली है। उम्मीद है कि बिहार –झारखंड के दर्शकों के बीच भी यह फिल्म काफी पसंद की जायेगी।