Thursday, April 25, 2024
HomeBollywoodज़ी सिने अवॉर्ड्स में चार चांद लगाने पहुंची प्रियंका चोपड़ा

ज़ी सिने अवॉर्ड्स में चार चांद लगाने पहुंची प्रियंका चोपड़ा

Priyanka chopra with anil kapoor & ranveer singh
ज़ी सिने अवॉर्ड्स में चार चांद लगाने पहुंची प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकार ज़ी सिने अवॉर्ड्स में एक से बढ़कर एक परफॉमेंस देकर खुबसूरत और रंगीन शाम को अंजाम दे चुके हैं। जिन सेलिब्रेटीयो में से एक प्रियंका चोपड़ा भी रही। ‘ज़ी सिने अवार्ड‘ फंक्शन में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की, जिसमे प्रियंका चोपड़ा के साथ श्रीदेवी, अक्षय कुमार, निधि अग्रवाल, राधिका आप्टे और राजकुमार राव जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़े: आज दोपहर 1:30 बजे रिलीज़ होगा अक्षय की पैडमैन का पहला गाना

इस मंच पर प्रियंका चोपड़ा को दुनियाभर में भारत की एक अलग पहचान बनाने के लिए ज़ी सिने अवॉर्ड ने ग्लोबल आईकल एक्स्ट्राऑर्डनरी अवॉर्ड से नवाजा। वही इस अवार्ड शो की खासियत यह रही कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड से रिटर्न आने के बाद पहली बार किसी बॉलीवुड अवार्ड फंक्शन का हिस्सा बनी।


हॉलिवुड के प्रॉजेक्ट में व्यस्त चल रहीं प्रियंका चोपड़ा फिलहाल इंडियन स्टेज पर लौट चुकी हैं। हाल ही में चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरे पोस्ट की है, जिसमें वह ‘बाजीराव मस्तानी’ के को-स्टार रणवीर सिंह के साथ नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर में जहां प्रियंका एकदम रिफ्रेश लग रही हैं, वहीं रणवीर सिंह और अनिल कपूर काफी हैंडसम लग रहे हैं।

#DDDReunion on stage! Never a dull moment with these two @anilskapoor @ranveersingh

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on


उन्होने किस तरह अपने डांस का जलवा बिखेरा होगा वह भी तस्वीर में देखा जा सकता हैं। बता दें कि जहां ‘बाजीराव मस्तानी’ में ये दोनों पति-पत्नी की भूमिका में नज़र आ चुके हैं, वहीं ‘दिल धड़कने दो’ में इन्होंने भाई-बहन की भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -