पवन सिंह शामिल हुए प्रिंस सिंह राजपूत की बर्थडे पार्टी में

0
70
Prince singh Rajput Birthday Party

Prince singh Rajput Birthday Party

प्रिंस सिंह राजपूत की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अभिनेता पवन सिंह। पवन सिंह ने प्रिंस के बर्थडे पर भव्य तरीके से आयोजित पार्टी में शामिल होकर पार्टी में चार चाँद लगा दिया। साथ ही पवन सिंह ने प्रिंस को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। जन्मदिन की पार्टी में बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक के कई बड़े बड़े दिग्गज कलाकारों ने भाग लिया।

वहाँ आयोजित बर्थडे पार्टी के साथ साथ प्रिंस सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म ‘मिशन पाकिस्तान’ का टीज़र भी लॉंच किया गया। टीज़र रिलीज के समय फिल्म से जुड़े कई कास्टिंग कलाकार वहाँ मौजूद थे। पवन सिंह ने फिल्म की कामयाबी और प्रिंस सिंह राजपूत के फ़िल्मी कैरियर की दुआएं एक साथ जन्मदिन के अवसर पर जाहिर की।

सफल रोमांटिक जोड़ी सिनेस्टार प्रिन्स राजपूत और सिनेतारिका रूपा सिंह ने अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय का जौहर दिखाया है। उनकी रोमांटिक जोड़ी में बागी भइले सजना हमार, जींस वाली भौजी सहित कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। फिल्म ‘मिशन पाकिस्तान’ सहित उनकी और भी कई फिल्में जल्द ही आने वाली हैं।

भूपेंद्र विजय सिंह की फिल्म “मिशन पाकिस्तान” में मुख्य भूमिका प्रिंस सिंह राजपूत, रूपा सिंह, अनिल यादव, हीरा यादव, जय मिश्रा, अनूप लोटा, सीमा सिंह, ग्लोरी, प्रेम प्रधान निभा रहे है। फिल्म के निर्माता मनप्रीत सिंह और निर्देशक रमाकान्त प्रसाद है।