Wednesday, May 15, 2024
HomeGossipपूनम दुबे अब जीरो फिगर में

पूनम दुबे अब जीरो फिगर में

Poonam Dubey New Look

रंगीला, मिशन बनारस, लूटेरे जैसी कई रोमांचक फिल्मो से बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली मॉडल एक्ट्रेस पूनम दुबे ने हालही में सोशल मीडिया पर अपने कुछ नए फ़ोटो डाले हैं, जिन्हें देखकर उनके फैन्स को लग रहा है की पूनम जीरो फिगर की ओर बढ़ रही है।

पूनम ने बताया कि एक अभिनेत्री के लिए ना सिर्फ अभिनय में दक्ष होना जरूरी है बल्कि किरदार के अनुसार खुद को और अपने शरीर को ढालना भी जरूरी है। यह पूछे जाने पर की क्या उनका जीरो फिगर उनकी किसी फिल्म की डिमांड है? पूनम ने इसपर कोई जवाब नही दिया। उन्होंने कहा कि मॉडलिंग में शारीरिक बनावट काफी मायने रखता है।

पूनम दुबे अपने अभिनय और नृत्य को लेकर चर्चा में तो रहती ही है पर उनके फिगर की भी काफी तारीफ होती है। पूनम दुबे भोजपुरी की इकलौती ऐसी अभिनेत्री है जो फिल्मो और प्रिंट शूट में समान रूप से व्यस्त है। खूबसूरत फिगर के कारण प्रिंट शूट में उनकी काफी डिमांड है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -