Saturday, April 27, 2024
HomeGossip‘प्रेम युद्ध’ की शूटिंग समाप्त कर पूनम दुबे के साथ नजर आए...

‘प्रेम युद्ध’ की शूटिंग समाप्त कर पूनम दुबे के साथ नजर आए गौरव झा

Prem Yudhh Movie Shooting Over
भोजपुरी अभिनेता गौरव झा ने अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम युद्ध’ के अंतिम चरण की शूटिग समाप्त कर ली। हाल में फिल्म क्लाइमेक्स का शूट किया गया। फिल्‍म की ज्यादातर शूटिंग रांची के खूबसूरत लोकेशन, मनोरम वादियों व रमणीय स्थलों पर की गई। फिल्म में गौरव झा का नया अवतार दर्शको के लिए सरप्राइज पैक्ड होगा।

अभी पढ़े: 8 फरवरी को रिलीज होगी प्रदीप पांडेय की फिल्म ‘मंदिर वही बनायेंगे

हाल में गौरव झा ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मिडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) पर देते हुए एक फोटो भी अपलोड की हैं। जिसमे गौरव अभिनेत्री पूनम दुबे के साथ बुलेट गाडी पर बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों को इस खूबसूरत फोटो दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वही फिल्म में पहली बार गौरव झा पूनम दुबे के साथ बड़े परदे पर नजर आएंगे।

अभी पढ़े: ‘लव मैरेज’ की शूटिंग समाप्त, पोस्‍ट प्रोडक्‍शन ज़ोर शोर से चालू

प्रेम युद्ध जबरदस्‍त एंटरटेंमेंट वाली फिल्‍म है।फिल्म को लेकर गौरव झा खुद भी काफी उत्साहित हैं साथ ही दर्शक भी काफी उत्साहित हैं और अभी से उम्मीद लगाया जा रहा की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस एक नया रिकॉर्ड आयाम करेगी। यह फिल्‍म भोजपुरिया दर्शकों के मिजाज के हिसाब से होगी।


आर.के.एंटरटेंमेंट के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्‍म ‘प्रेमयुद्ध’ के निर्माता आर.के.सिंह हैं। फिल्‍म के लेखक मनोज कुमार शर्मा व म्‍यूजिक डायरेक्‍टर रजनीश मिश्रा -दामोदर राव हैं। फिल्‍म में गौरव झा, पूनम दुबे, नीलू शंकर सिंह , संजय पांडेय, अयाज खान, समर्थ चतुर्वेदी, अनूप अरोरा , शशि सागर और प्रकाश जैश मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -