Advertisement

‘होली के मजा’ में पवन सिंह ने दिखाया रंगों वाला रोमांस, देखे वीडियो 

Date:

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का एक और होली स्पेशल गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। पवन सिंह के इस गाने ने धमाल मचा दिया है। दरअसल, पवन सिंह का गाना ‘होली के मजा’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अब तक इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने ने रिलीज के साथ ही दर्शकों को होली के रंग की उमंग से भर दिया है।

यह गाना यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री श्वेता महारा की केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। श्वेता महारा का रोमांस देख दर्शक दीवाने हुए जा रहे हैं। श्वेता महारा के पवन सिंह के साथ ठुमके और रंगों का रोमांस लोगों को घायल कर रहा है।

पवन सिंह का गाना ‘होली के मजा’

बता दें कि पवन सिंह और श्वेता महारा का यह भोजपुरी होली गाना ‘होली के मजा’ को पवन सिंह ने गाया है। ‘होली के मजा’ गाने के बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं। वहीं इसके पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

पवन सिंह के इस गाने का संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। इसके अलावा वीडियो को विभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। यह गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन से रिलीज हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एलिना डेविया: सोशल मीडिया पर तूफ़ान मचाने वाली खूबसूरत वॉलीबॉल खिलाड़ी

एलिना डेविया एक वॉलीबॉल खिलाड़ी हैं जिन्होंने वॉलीबॉल खेलते हुए एक वीडियो के वायरल होने के बाद लोकप्रियता प्राप्त की। देखें फोटोज़।

आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘लव विवाह डॉट कॉम’ का प्रीमियर आज

भोजपुरी यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की फिल्म 'लव विवाह....

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘दिल दीवाना’ रिलीज

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का...

शिल्पी राज का नया गाना ‘बलमुआ डॉक्टरवा’ हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा तेजी से देशभर में खूब पॉपुलर हो...