Wednesday, May 8, 2024
HomeGossipपवन सिंह का उचाईयों को छूने का सिलसिला जारी

पवन सिंह का उचाईयों को छूने का सिलसिला जारी

Pawan singh Shree Narayan sanskriti chetna

श्री नारायण संस्कृति चेतना न्यास और श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पवन सिंह को आमंत्रित किया गया। साथ ही उन्हें इस कार्यक्रम में पुरूस्कार से सम्मानित भी किया गया। इस समारोह की कुछ तस्वीरें पवन सिंह ने अपने सोशल अकॉउट्स के जरिये अपने फैंस और दर्शको तक पहुंचाई हैं। बता दे इस ट्रस्ट ने कई बार अपने अच्छे कार्यो से लोगो व पर्यावरण के हित में योगदान दिया हैं।

श्री नारायण संस्कृति चेतना न्यास और श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट ने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गत वर्ष सेक्टर 55 की मार्केट में दुकानदारों को जूट के थैले बांटे थे। दुकानदारों को प्लास्टिक की थैली से पर्यावरण और मनुष्य को होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया। इस दौरान संजीव माथुर, रविंद्र पीएन और अंजलि कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Pawan singh Shree Narayan sanskriti chetna2

गरीब छात्राओं को मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने के लिए श्री नारायण संस्कृति चेतना ट्रस्ट ने अनोखी पहल की थी। जिसमे ट्रस्ट द्वारा गढ़ी चौखंडी गांव की गरीब छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कराई गयी। इसके लिए ट्रस्ट ने पहियों पर चलने वाली चलती-फिरती कंप्यूटर क्लास का इंतजाम किया। ये क्लास वैन में लैपटॉप के जरिए चलती थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -