Bigg Boss में मोनालिसा का ऐसा रहा सफर, उसे तस्वीरों से किया याद

0
74
Monalisa Bigg Boss Season Pics

Monalisa Bigg Boss Season Pics

बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट रहीं अभिनेत्री मोनालिसा इन दिनों अपने बिग बॉस में गुजारे 98 दिनों को याद कर रही हैं। उन्होंने Bigg Boss में गुजरे अपने बेहतरीन सफर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। मोना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अपनी इन पुरानी किन्तु ग्लैमरस लुक वाली तस्वीरो में मोना काफी सुन्दर नजर आ रही हैं। वे इस फोटोज में अपने पति के साथ भी पोज देतीं दिखाई दीं।

मोनालिसा ने बिग बॉस में हिस्सा लिया था। मोनालिसा की ‘बिग बॉस’ के घर में विक्रांत सिंह राजपूत से धूमधाम से शादी हुई थी। फिलहाल मोनालिसा अपनी मैरिज लाइफ को इंजॉय तो कर ही रहीं हैं साथ ही दूसरी तरफ वे अपने करियर पर भी पूरी तरह से फोकस कर रहीं हैं।

मोनालिसा अपने बोल्डनेस के कारण भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। उन्हें बोल्ड सीन करने में अन्य एक्ट्रेस की अपेक्षा आगे माना जाता है। विक्रांत भी भोजपुरी एक्टर हैं। दर्शक न सिर्फ मोनालिसा को पसंद कर रहे हैं बल्कि उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत को भी पसंद किया जा रहा हैं। और दर्शक हमेशा इन दोनों को साथ में देखना चाहते हैं।