इंटरव्यू के दौरान रोये पवन सिंह

0
98
Pawan singh sad Moments

Pawan singh sad Moments

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार पवन सिंह के पिता का निधन बीते हफ्ते हो चुका हैं। इस बात से इंडस्ट्री में शोक का माहौल बना हुआ हैं। और सभी उनके पिता की आत्मा शांति की दुवांये माँग रहे हैं। वही बिहार में भयंकर बाढ़ की प्रलय के बीच लोगों की जिंदगी नर्क बन गई है। फिल्म सैया सुपरस्टार के सेट पर पवन के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर पवन सिंह मिडिया से रूबरू हुए।

पवन सिंह ने मिडिया से बातचीत करते हुए बाढ़ पीड़ित लोगो के प्रति संवेदना जताई। और इंटरव्यू के चलते ही उनकी आँखों से आंसू झलक उठे। उन्होंने फिल्म सैया सुपरस्टार के सेट पर श्रद्धांजलि देने आये सभी लोगो से धन्यवाद कहा। इस दुःख की घडी में उनसे इससे अधिक कुछ कहा नहीं गया और उन्होंने मिडिया से क्षमा मांगते हुए बात को समाप्त कर दिया।

आप सभी जानते ही होंगे की इस समय भोजपुरी फिल्मो के कई सितारें बाढ़ पीडितों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए आगे आयें हैं। इसी बीच पवन सिंह ने भी बाढ़ से पीड़ित लोगो की सहायता करने के लिए 11 लाख का अनुदान दिया हैं।