Monday, September 25, 2023
HomeGossipखेसारी लाल ने खींची मोदी, नितीश, बाबा रामदेव और अम्बानी की टांग

खेसारी लाल ने खींची मोदी, नितीश, बाबा रामदेव और अम्बानी की टांग

Khesari Angry in interview copy

भोजपुरी फिल्मो के स्टार खेसारी लाल यादव ने बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आये लोगो की हालात को देख दुख प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि जब भी बिहार की दर्दनाक फ़ोटो सोशल मीडिया पर सामने आती हैं तो उसे देख उनका हृदय विचलित हो जाता है। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल ने बिहार की दयनीय स्थति को देखते हुए कई सवाल उठाते हुए मिडिया से ये तक कह दिया की बिहार में बाबा रामदेव की पतंजलि से निर्मित वस्तुओ का बहिष्कार किया जाना चाहिए।

बाबा रामदेव से नाराजगी व्यक्त करते हुए खेसारी ने कहा की जब नेपाल में भूकंप आया था तब बाबा रामदेव वहाँ मदद के लिए खड़े थे। लेकिन आज बिहार की स्थति इतनी दयनीय हैं की बाबा रामदेव आगे नहीं आ रहे हैं। बाबा रामदेव के साथ उन्होंने दुनिया के नामचीन उद्योगपति अनिल अम्बानी के लिए कहा की जब गुजरात में भूकंप आया था उन्होंने भी गुजरात की मदद के लिए 12 करोड़ दिए थे लेकिन आज बिहार की स्थति इतनी बुरी हैं फिर भी अनिल अम्बानी ने कुछ नहीं किया। ऐसे कई सवाल उठाते हुए खेसारी इंटरव्यू के दौरान बहुत नाराज नज़र आ रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ नितीश, लालू, अम्बानी और बाबा रामदेव की टांग खींचते हुए खेसारी ने कहा की इन सभी को बिहार की किसी न किसी प्रकार से सहायता अवश्य करनी होगी। वरना बिहार एक बड़े संकट में पड़ सकता हैं | खेसारी लाल यादव ने कहा कि हर साल बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाऔ का सामना करना पड़ता है। सरकार को इस सम्बंध में ठोस कदम उठाना चाहिए। खेसारी ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए बिहार में सहायता सम्बन्धी कार्य तुरंत प्रारम्भ किये जाने की गुजारिश सरकार से की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -