अब लंदन में “माँ तुझे सलाम”

0
81
Pawan Singh New Movie

Pawan Singh New Movie

पूर्वांचल टॉकीज के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म “माँ तुझे सलाम” में एक बार फिर से सुपर पॉवर स्टार पवन सिंह अपना एक्शन जलवा दिखाने वाले हैं | जी हाँ दोस्तों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार पवन सिंह लंदन में अपनी आने वाली फिल्म “माँ तुझे सलाम” की शूटिंग में व्यस्त हैं |

बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाने वाली पवन सिंह की फिल्मो में एक और फिल्म का नाम अब सुर्खियों में दिखाई दे रहा हैं | आपको बता दे की इस फिल्म में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह भी मुख्य भूमिका में नज़र आ सकती हैं |

खबरों के मुताबिक फिल्म “माँ तुझे सलाम” इस साल के अंत में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। निर्देशक प्रमांशु सिंह द्वारा फिल्म की शूटिंग लंदन के खूबसूरत लोकेशन पर की जाएगी | इससे पहले पवन सिंह फिल्म चैलेंज की शूटिंग दुबई में कर चुके हैं |