पवन सिंह ने बकरीद पर अपने सभी फैंस को कहा ‘ईद मुबारक’

0
78
Pawan singh Eid Message

Pawan singh Eid Message

दोस्तों, आप सभी जानते ही होंगे की ईद को इस्लाम धर्म में काफी अहम माना गया है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक ईद-उल-जुहा 12वें महीने धू अल-हिज्जा के दसवें दिन पूरे विश्व में बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जाती है। बकरीद के दिन अपनी किसी प्रिय चीज की अल्लाह के लिए कुर्बानी देनी होती है। इसे कुर्बानी का पर्व भी कहा गया है।

ईद के शुभ मौके पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सन्देश के रूप में सभी देशवासियों व मुस्लिम भाइयों को ईद की ढ़ेर सारी मुबारकां दी हैं। इस मौके पर आप अपने सगे-संबंधियों को व्हॉट्सऐप और फेसबुक आदि द्वारा मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं।

आपको बता दे बकरीद पर पवन सिंह अपना एक स्टेज शो करने दोहा कतर के एशिया टाॅउन एम्फी थियेटर, ग्रांड मॉल के नजदीक, सायना में गए थे। इस कार्यक्रम में पवन सिंह अपनी गायकी द्वारा लाईव परफार्मेंस देकर चार चांद लगा चुके हैं। शो का आयोजन विजन ग्रुप द्वारा किया गया था।