Saturday, May 18, 2024
HomeGossipजल्‍दी रिलीज होगी फिल्म ‘सुनो ससुरजी‘

जल्‍दी रिलीज होगी फिल्म ‘सुनो ससुरजी‘

Film Suno Sasurji

ड्रीम कैचर प्रोडक्शन द्वारा आर. के. जे. फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘सुनो ससुरजी’ जल्‍द ही रिलीज के लिए तैयार हो जायेगी। क्योकि इसके पोस्‍ट प्रोडक्‍शन का काम मुंबई में जोर शोर से चल रहा है। फिल्‍म ‘सुनो ससुरजी’ के निर्देशक सुब्‍बाराव व निर्माता राजकुमार जैन, इकबाल मकानी हैं।

सुब्‍बाराव अब तक नौ बेहतरीन फिल्‍मों में डायरेक्‍शन कर चुके हैं। फिल्‍म ‘सुनो ससुरजी’ उनकी दसवीं फिल्‍म है, जिससे उन्‍हें काफी उम्‍मीदें हैं। एक अनोखी कहानी पर बनी फिल्‍म ‘सुनो ससुरजी’ में ऋषभ कश्यप गोलू और ऋचा दीक्षित की रोमांटिक जोड़ी दर्शको का भरपूर मनोरजन करते नजर आयेंगे।

मुम्बई के बाद फ़िल्म की शूटिंग पिछले दिनों दक्षिण भारत के खूबसूरत लोकेशन पर भव्य तरीके से पूरी हुई है और अब फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है। इसके अलावा फिल्‍म को तकनीकी रूप से भी काफी उन्‍नत बनाया गया है।

फ़िल्म के संगीतकार हैं राजेश झा, गीतकार हैं प्यारेलाल यादव, मनोज मतलबी और यादव राज, नृत्य निर्देशक हैं राम देवन व दिलीप मिस्त्री और रंजन सिन्‍हा व उदय भगत प्रचारक हैं। फिल्‍म में अवधेश मिश्रा की अदाकारी भी लोगों को काफी पसंद आयेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -