Sunday, April 28, 2024
HomeGossipभोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह का बर्थडे है आज..... इन फ़िल्मी...

भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह का बर्थडे है आज….. इन फ़िल्मी सितारों ने दी बधाइयां

Pawan singh birthday today 05 jan 2018
पवन सिंह का बर्थडे

भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री में दबंग सुपर स्टार के नाम से चर्चित अभिनेता पवन सिंह का आज बर्थडे है। इस मौके पर पवन सिंह को सुबह से उनके फैंस और चाहने वाले खूब बर्थडे विशेज़ भेज रहे हैं। वहीं, पवन सिंह ने इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए सभी का आभार व्‍यक्‍त किया।

यह भी पढ़े: पवन सिंह के जन्मदिन पर अक्षरा सिंह ने खाया केक…… वो भी इस अंदाज़ में

वैसे तो हर अभिनेता का जन्मदिन वाकई बहुत ही खास होता है। उन्हें अपनी फैमिली के साथ बर्थडे मनाना अच्छा लगता है, सभी को फैमिली के साथ सेलिब्रेशन करना पसंद है। उसी तरह पवन भी अपने सभी मित्रों और प्रशंसकों का तहेदिल से शुक्रिया व विशेष आभार व्यक्त करते है, जिन्होंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां दी हैं। वह चाहते हैं की सब ऐसे ही प्यार आशीर्वाद बनाये रखिये।

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’


सिनेमाप्रेमियों के चेहते अभिनेता दिनेश लाल यादव ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट से पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक फोटो शेयर की हैं जिसमे पवन सिंह व निरहुआ चश्मा लगाये हुए सेल्फी ले रहे हैं और दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं। कई भोजपुरी फिल्मो में पवन सिंह व निरहुआ ने एक साथ काम किया हैं और इनकी यह जोड़ी काफी हिट रही हैं।

अक्षरा सिंह

????????????????happy birthday to you????????????????

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on


आइकॉन अक्षरा सिंह ने भी पवन सिंह का बर्थडे विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डाली हैं। इस तस्वीर में पवन सिंह के दोनों गालो पर केक लगा हुआ हैं और अक्षरा सिंह उनके गालो पर लगा हुआ केक खाने की कोशिश कर रही हैं।यह दोनों काफी मजाकिया अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। और इनके पीछे कई लोग के चेहरे दिखाई रहे हैं। इन दिनों इस रोमांटिक जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं और इनके लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्मो को अच्छा रेस्पोंस मिलता हैं।

खेसारी लाल यादव


खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने इंस्टा अकॉउंट पर उनकी फोटो शेयर की हैं। ख़ेसारी के साथ कई भोजपुरी सेलेब्रिटी ने पवन को जन्मदिन के मौके पर ढ़ेर सारी शुभकामनाये दी। खेसारी लाल यादव ने लिखा हैं “बड़े भईया पवन सिंह जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाये..!!”

अरविन्द अकेला कल्लू


अरविन्द अकेला कल्लू ने पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने इंस्टा अकॉउंट पर उनकी फोटो शेयर की हैं। कल्लू के साथ कई भोजपुरी सेलेब्रिटी ने पवन को जन्मदिन के मौके पर ढ़ेर सारी शुभकामनाये दी। अरविन्द अकेला कल्लू ने लिखा हैं “आज हमारे गुरु बड़े भैया पवन सिंह जी का happy वाला bday है,तो आप भी wish करे,और अपना प्यार दे,”

निधि झा


सिनेमाप्रेमियों के बीच लूलिया नाम से फेमस हुई निधि झा ने भी पवन सिंह को जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं भेजीं हैं। और अपनी सोशल साइड्स पर पवन सिंह के साथ की एक ऐसी तस्वीर साझा की हैं जिसमे दोनों का रोमांटिक लुक देखने को मिल रहा हैं। निधि झा ने फिल्म सत्या में पवन सिंह के साथ एक स्पेशल सॉन्ग “लूलिया का मांगेली” किया जो काफी हिट साबित हुआ हैं।

मधु शर्मा


भोजपुरी अदाकारा मधु शर्मा ने भी सोशल मिडिया के जरिय पवन सिंह को जन्म दिन को बधाई देते हुए शर्मा एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में पवन सिंह और मधु शर्मा काफी फनी अंदाज में नजर आ रहे हैं। गत वर्ष रिलीज़ हुई इन दोनों की फिल्म “चैलेंज” ने एक नया रिकॉर्ड आयाम किया हैं।

सीमा सिंह

Many many happy returns of the day ???? Happy Birthday @singhpawan999 ji???? ????

A post shared by seema singh (@item_queen_seemasingh) on


भोजपुरिया हेलेन के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली सीमा सिंह ने भी अपनी कुछ तस्वीरें सोशल साइट्स पर डाली हैं। एक तस्वीर में वो पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं और पवन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाए दे रही हैं। इस तस्वीर को देखने पर पता लगा रहा हैं की यह उनके किसी आइटम सॉन्ग की हैं।

प्रियंका पंडित


प्रियंका पंडित ने पवन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ-साथ फिल्म की सफलता के लिए भी बधाई दी। पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दी। इस फोटो में अपने हाथो में जलेबी हुये प्रियंका पवन से रूठी हुई नजर आ रही हैं वही पवन सिंह उन्हें कुछ सलाह दे रहे हैं।

शुभी शर्मा


शुभी शर्मा ने पवन सिंह के जन्मदिन पर एक तस्वीरें साझा करते हुए, एक खास दिन से जुड़ी हसीन यादों को फैन्स के साथ शेयर किया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे विश करते हुए दुआ कर रही हैं

Many many happy returns of the day happy birthday to you @singhpawan_999

A post shared by Payas Pandit (@payaspandit) on


वैसे आपने भोजपुरी सिनेजगत में कई सुपरस्टारों को एक्टिंग करते हुए देखा होगा लेकिन अगर पवन सिंह की बात की जाये तो उनकी एक्टिंग का अंदाज ही अलग है, ये सुपरस्टार भोजपुरी इंडस्ट्री का वो नायाब सितारा है जिन्होंने अपनी मेहनत से दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान बनाई हैं। पवन सिंह ने फिल्मो के सफर में लगभग 50 अभिनेत्रियों के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -