Saturday, April 20, 2024
HomeGossipगोविंदा ने पवन को अवार्ड से सम्मानित किया

गोविंदा ने पवन को अवार्ड से सम्मानित किया

Govinda Gave Award Pawan singh

आप सभी जानते ही होंगे की पवन सिंह को लंदन में आयोजित इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड शो में बेस्ट एक्टर और बेस्ट सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया था | और इस खबर से सम्पूर्ण भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बहुत खुश नज़र आ रही थी | लेकिन बड़ी खबर तो ये हैं की इस अवार्ड से सम्मानित करने वाले कौन थे | आप दी गयी फोटो में देख सकते हैं पवन सिंह को अवार्ड से किसी और ने नहीं बल्कि खुद गोविंदा ने सम्मानित किया था |

पवन सिंह को एक नही बल्कि दो दो अवॉर्ड द्वारा सम्मानित किया गया था | पिछले तीन अवॉर्ड शो से बेस्ट सिंगर के लिये सम्मानित पवन सिंह को पहली बार बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया था | इससे पहले दिनेश लाल यादव निरहुआ इस अवॉर्ड से नवाज़े जा चुके हैं मगर इस बार ये अवॉर्ड पवन सिंह को दिया गया था |

याशी फिल्म्स के अभय सिन्हा और ढिशुम टीवी द्वारा 30 जुलाई को भोजपुरी अंतरराष्ट्रीय फिल्म अवार्ड समारोह (आईबीफा) का आयोजन लंदन के इंडिगो 2 में हुआ था । इससे पहले मॉरिशस और दुबई में भी यह समारोह आयोजित किया जा चुके है | विदेशी धरती पर आयोजित तीसरे अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में पवन सिंह के साथ कई भोजपुरी दिग्गजों को अवॉर्ड से नवाजा गया |

मुंबई भाजपा के महामंत्री अमरजीत मिश्रा भी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह (आईबीफा) 2018 मलेशिया में आयोजित करने की घोषणा की गयी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -