मोनालिसा की ‘चिड़ियां घर’ (टीवी शो) में एंट्री

0
60
Monalisa In Tv show

Monalisa In Tv show

भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा (‘बिग बॉस’ सीज़न 10 फेम) जल्‍दी ही एक टीवी शो ‘चिड़ियां घर’ में नजर आने वाली हैं। मोनालिसा इन दिनों एक टीवी शो को लेकर काफी चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि मोनालिसा एक कॉमेडी शो ‘चिड़ियां घर’ में एंट्री करने वाली हैं। इसके पहले वे ‘नच बलिए’ (सीजन 8) डांस शो में भी दिखीं थीं।

बिग बॉस सीज़न 10 ने उन्हें काफी पॉपुलरिटी दिलाई। माेना इन दिनों टीवी शो में ध्‍यान दे रही हैं। मोनालिसा ‘चिड़ियां घर’ टीवी शो में मयूरी के किरदार में शफक नाज की जगह आएंगी। शो में मयूरी एक ट्रेंड डांसर का किरदार निभा रही है। मोनालिसा भी अच्‍छी डांसर मानी जाती हैं। हालांकि, वे किरदार में जान भरने के लिए खूब मेहनत कर रही हैं।

मोनालिसा ने 2008 में फिल्म ‘भोले शंकर’ से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इंट्री की | बता दे मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। भोजपुरी फिल्मो से पहले उन्होंने छोटे बजट की हिंदी फिल्‍मों से शुरूआत की थी। लेकिन इन दिनों उनका रुख टीवी सीरियल्स की तरफ मुड़ रहा हैं |