आज से पवन सिंह और गौरव झा की फिल्म का प्रदर्शन जारी

0
65
Pawan singh and gourav jha movie release today

Pawan singh and gourav jha movie release today

आज जहां पवन सिंह की एक्शन से भरपूर भोजपुरी फिल्म ‘योद्धा अर्जुन पंडित’ बिहार और झारखण्ड में लगभग 80 सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है वहीं गौरव झा और नवोदित आँचल सोनी की पहली भोजपुरी हॉरर – कॉमेडी फिल्‍म ‘बाप रे बाप’ पूरे भारत में रिलीज हो रही हैं।

राजदेव फिल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म योद्धा अर्जुन पंडित में पवन सिंह केंद्रीय भूमिका में हैं। साथ ही इस फिल्म में पवन सिंह का अनोखा अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है। वहीं कल्पना सिने एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले बनी ‘बाप रे बाप’ को लेकर आंचल सोनी और गौरव झा काफी उत्‍साहित हैं क्योकि फिल्‍म ‘बाप रे बाप’ भोजपुरी सिनेमा में परंपरागत कहानियों के ट्रेंड से हट कर बनाई गई।

‘योद्धा अर्जुन पंडित’ में पवन सिंह के साथ पहली बार नेहा श्री की रोमांटिक जोड़ी है। साथ ही फिल्म का निर्देशन किया है निर्देशक जगदीश शर्मा ने। वहीं फिल्‍म ‘बाप रे बाप’ में आँचल सोनी खुद भी मुख्‍य भूमिका में नजर आ रही हैं और इसकी पटकथा भी उन्‍होंने ने ही लिखी है। फिल्‍म का निर्देशन आँचल सोनी ने किया है।

बाप रे बाप’ में मुख्य भूमिका में गौरव झा और आँचल सोनी के साथ रीतू पाण्डेय, ग्लोरी, सोनू झा, सी.पी.भट्ट, राम मिश्रा, देव सिंह, करन पाण्डेय, अरुण सिंह, हेमंगी अली, कंचन बोरा और उमेश सिंह नजर आएंगे। वहीं योद्धा अर्जुन पंडित में पवन सिंह के साथ नेहाश्री, अवधेश मिश्रा, उमेश सिंह, आशुतोष खरे, अयाज़ खान, विनोद मिश्रा, काजल सिंह, ग्लोरी मोहन्ता, पूजा कजलेकर और संजय वर्मा हैं।