Saturday, April 27, 2024
HomeGossipआप भी जानिए पवन सिंह के इस फोटो का राज

आप भी जानिए पवन सिंह के इस फोटो का राज

Pawan New Look

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह को हाल ही में एक खूबसूरत लोकेशन पर गिटार बजाते हुए देखा गया। अपनी ये गिटार वाली फोटो खुद पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की। आपको बता दें इसके आलावा दो फोटो और शेयर की हैं, जो कि उनकी भोजपुरी फिल्म सैया सुपरस्टार के पोस्टर के रूप में दिखाई दे रही है।

तस्वीर में पवन सिंह ब्लैक टी-शर्ट और सफेद कलर की पेंट पहने हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा वो गिटार को अपने हाथ में थामे हुए एक जबरदस्त अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए पवन सिंह ने लिखा है ‘का हाल बा ही भईया लोग’।

पवन सिंह हमेशा ही अपने चाहने वाले दर्शकों के लिए एक के बाद एक फिल्म लाते रहते हैं। और इस बार भी फिल्म ‘सैयां सुपरस्टार’ के जरिये दशहरे के अवसर पर एक बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। हम तो यही चाहते हैं कि पवन सिंह अपनी फिल्मो के माध्यम से आने वाले दिनों में सफलता कि और बुलन्दियों को छुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -