इंतज़ार खत्म!!! निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का टीजर हुआ रिलीज

0
80

Nirahua Hindustani 3 Teaser Release
दिनेशलाल यादव की अपकमिंग फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का टीजर जारी हो चुका हैं। इस फिल्म में निरहुआ के साथ फिर से आम्रपाली दुबे नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी की चर्चा लंबे समय से हो रही थी। टीज़र से ही आपको इस फिल्म की कहानी समझ आ जाएगी कि यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।

अभी पढ़े: भोजपुरिया बॉक्स-ऑफिस पर खेसारीलाल और प्रदीप पांडेय की होगी भिड़त

इस टीजर में फिल्म से जुड़ा एक भी सीन नहीं हैं और कुछ सेकंड के इस टीजर में मात्र फिल्म का नाम निरहुआ हिंदुस्तानी 3 बताया गया हैं। लेकिन उस नाम के पीछे एक खास बात यह की उसके बैकग्रॉउंड में एक सांग की धुन चल रही हैं जो निरहुआ हिंदुस्तानी के सुपरहिट गाने ‘नई झुलनी के सैया’ की हैं।

अभी पढ़े: Nirahua Hindustani 3 Poster: बैलगाड़ी में घूमते नजर आए निरहुआ-आम्रपाली

निरहुआ हिंदुस्तानी 3 के अब तक तीन पोस्टर रिलीज कर दिए गए हैं जो सोशल मीडिया पर छा गए हैं। वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी तय हो गई है। पहले फिल्म दशहरे पर रिलीज होनी थी, लेकिन अब फिल्म छठ पूजा के शुभ मौके पर रिलीज की जाएगी। फिल्म में इस बार शुभी शर्मा भी नजर आने वाली हैं।

यह फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी तीसरा पार्ट है। इस फिल्म का भोजपुरी फिल्में पसंद करने वालों को बहुत इंतज़ार है। इसका कारण फिल्म के पहले और दूसरे भाग ने बहुत अच्छा कलेक्शन किया था।जिसके बाद इस फिल्म के मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म भी अच्छा कलेक्शन करेगी। िल्म में जुबली स्टार निरहुआ के साथ सुपर हिट अदाकारा आम्रपाली दुबे की जोड़ी एक बार फिर कमाल करती हुई नजर आएगी।