Thursday, April 25, 2024
HomeGossipनिरहुआ-आम्रपाली ने भोजपुरी को अश्लील कहने वालों को दिया करारा जवाब

निरहुआ-आम्रपाली ने भोजपुरी को अश्लील कहने वालों को दिया करारा जवाब

Nirahua amrapali new Movie related Tips

एक इंटरव्यू के दौरान दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा को अश्लील कहने वालों को करारा जवाब दिया। जी हां, निरहुआ ने बताया की जिस विषय के लिए वो बहुत दिनों से इंतज़ार कर रहे थे, इस बार भोजपुरी में एक बड़े बदलाव के साथ निरहुआ-आम्रपाली लौटे हैं। बदलाव के आरम्भ के साथ ही एक सार्थक विषय पर मधु चौपड़ा व प्रियंका चौपड़ा ने भोजपुरी सिनेमा में बड़ी हिम्मत के साथ फिल्म काशी अमरनाथ का निर्माण किया हैं।

इसके जरिये समाज को केवल इंटरटेनमेंट ही नहीं बल्कि कुछ उच्च कोटि का अनुभव भी देने का प्रयास रहेगा। इससे जुड़कर निरहुआ-आम्रपाली बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही निरहुआ-आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा को अश्लील कहने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा की अगर आप लोग इस बदलाव में उनका साथ नहीं देंगे तो आगे से उन लोगो को यह कहने का कोई हक़ नहीं होगा की भोजपुरी सिनेमा अश्लील हैं।

बड़े बड़े बॉलीवुड कलाकारों ने मिलकर अपने समय व धन को इस बदलाव के लिए न्योछावर किया हैं तो उन लोगो का कर्तव्य बनता हैं की फिल्म काशी अमरनाथ में दिखाए गए बदलाव के भावों के प्रति अपनी राय देकर एक सफल कार्य बनाये। और लोगो द्वारा दिए गए नए सुझावों पर विचार विमर्श भी किया जायेगा जिससे आगे चलकर छूटी हुई कमियों को भी दूर किया जा सके।

Releasing this Diwali ???????????????????? 18th October ????

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on


इसी के साथ आगे चलकर भोजपुरी सिनेमा में भी कोई शिकायत संबधी समस्याएं नहीं आएगी। निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा को अश्लील कहने वाले लोगो को जानकारी देते हुए कहा की यूट्यूब पर भोजपुरी फिल्मो व एल्बम के गाने एक साथ उपलब्ध होते हैं। भोजपुरी सिनेमा को सेंसर बोर्ड के नियमों से होकर गुजरना पड़ता हैं लेकिन एल्बम के गाने में ऐसा कुछ नहीं होता इसलिए एल्बम के गानो में गलत विषय हो सकता हैं। इसलिए भोजपुरी फिल्मो के प्रति निरहुआ ने लोगो को अपने विचार बदलने की गुजारिश की हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -