Wednesday, April 24, 2024
HomeGossipनिरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी ने मचाई धूम, निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ 100 मिलियन पार

निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी ने मचाई धूम, निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ 100 मिलियन पार

Nirahua-Amrapali couple picks up
निरहुआ सीरीज की एक और फिल्म ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नया रिकॉर्ड कायम कर दिया हैं। जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 ने डिजिटल प्लेटफॉम यूट्यूब पर 10 करोड़ यानी 100 मिलियन का व्यू हासिल करने का गौरव प्राप्त कर लिया।

इसे भी पढ़े: रिलीज हुआ पवन सिंह की फिल्म ‘राजा’ का ट्रेलर

निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ ने बॉक्स ऑफिस और डिजिटल प्लेटफार्म पर धूम मचाई। इतना ही नहीं आंकड़ों को देखा जाए तो अभी 100 मिलियन हिट्स वाली फिल्मों के शिखर पर कायम हैं। और अभी भी इसे देखने वालों की संख्या में रोजाना लाखों लोगों की बढ़ोतरी हो रही है। निरहुआ हिंदुस्तानी 2 ने उस मिथक को भी तोड़ दिया कि भोजपुरी में साफ सुथरी फ़िल्म को दर्शक नही मिल पाते हैं।

इसे भी पढ़े: पवन-आम्रपाली दुबे ने शुरू की ‘शेर सिंह’ के गाने की शूटिंग

25 नवंबर 2017 को वेव म्यूजिक ने फ़िल्म को अपने ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल पर अपलोड किया और मात्र 1 दिन में ही फ़िल्म को 2 मिलियन व्यू मिल चुके हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ इस फ़िल्म से एक नई अदाकारा संचिका बनर्जी भी लांच हुई थी। निरहुआ सीरीज फिल्मो ने ही इस धारणा को भी गलत साबित किया है कि यू ट्यूब पर अश्लीलता को ही दर्शक ज्यादा पसंद करते हैं।


उल्लेखनीय है की निरहुआ हिंदुस्तानी से आम्रपाली दुबे ने साल 2014 से भोजपुरी सिनेमा में अपना पहला कदम रखा। उसके बाद निरहुआ हिंदुस्तानी 2, राजा बाबू , निरहुआ रिक्शावाला 2 , निरहुआ चलल ससुराल 2, बेटा और निरहुआ सटल रहे जैसी सुपरहिट फिल्मो में काम किया हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -